Jharkhand: हजारीबाग जिले के चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। डॉक्टर सतीश पर आरोप है कि उन्होंने ममता वाहन का बिल पास करने के लिए रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत और कार्रवाई कैसे हुई?
बागपुर पंचायत निवासी उज्ज्वल कुमार सिन्हा, जो ममता वाहन चालक हैं, ने चार दिन पहले हजारीबाग एसपी को आवेदन देकर मामले की शिकायत की थी। प्रारंभिक जांच के बाद ACB की टीम ने मंगलवार को ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई। योजना के तहत डॉक्टर सतीश को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
पहले भी रहे हैं विवादों में
स्थानीय सूत्रों की मानें तो डॉ. सतीश कुमार पर पहले भी कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। आरोप है कि वे ममता वाहन चालकों से बिल पास कराने के लिए ₹4000 से ₹15,000 तक की रिश्वत लेते थे। इसके अलावा, छोटे नर्सिंग होम और दुकानों पर छापेमारी कर बाद में अवैध वसूली करने के भी आरोप हैं।
ACB ने मारा डेरा पर छापा
ACB टीम ने डॉ. सतीश के आवास (डेरे) पर भी छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि वहां से एक थैला भर नकद रुपए भी बरामद हुए हैं, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
फिलहाल स्थिति
ACB ने डॉ. सतीश को हिरासत में ले लिया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है। भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले की विस्तृत जांच चल रही है और जल्द ही मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी उजागर हो सकती है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








