Jharkhand: गढ़वा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पलामू एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने रमकंडा प्रखंड में पदस्थापित हल्का नंबर 9 के कर्मचारी अरुण कुमार यादव को 12,000 रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
शिकायत के बाद ACB ने रची रणनीति
जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी अरुण कुमार यादव ने कार्य निष्पादन के बदले पीड़ित से रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद पीड़ित ने एसीबी कार्यालय, पलामू में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत की जांच और पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को नकद रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
आरोपी को न्यायालय में किया जाएगा पेश
गिरफ्तारी के बाद आरोपी कर्मचारी को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के पश्चात न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मान रहे हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









