शुक्रवार, नवम्बर 20, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

झारखंड में चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, मंत्री इरफान अंसारी ने की दो घंटे समीक्षा बैठक

राज्य में 75 प्रतिशत धान की फसल अब भी खेतों में, भारी बारिश से नुकसान होने पर तत्काल सर्वे कराकर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश। DC और सिविल सर्जन को अलर्ट रहने को कहा।

नवम्बर 19, 2026
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
झारखंड में चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, मंत्री इरफान अंसारी ने की दो घंटे समीक्षा बैठक

झारखंड में चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, मंत्री इरफान अंसारी ने की दो घंटे समीक्षा बैठक

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के संभावित असर को देखते हुए झारखंड सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें भारी बारिश की आशंका, किसानों की खड़ी फसल और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।

Table of Contents

Toggle
    • 75 प्रतिशत धान की फसल खेतों में, किसानों की बढ़ी चिंता
  • 110 किलोमीटर तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार
    • अस्पतालों और राहत टीमों को भी तैयार रहने का निर्देश
  • DC की तय होगी जिम्मेदारी

बैठक में मंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्त (DC), सिविल सर्जन, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारियों और कृषि अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आपदा के बाद राहत पहुंचाने के बजाय पहले से तैयारी करना जरूरी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: 11 जिलों में विकास और जनकल्याण के कार्यक्रम, हजारों लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
  • हेमंत सरकार के पांच साल में 18 हजार करोड़ की अनियमितता! आजसू ने उठाए गंभीर सवाल
  • IITF-2026 में दिख रही झारखंड की खनिज ताकत, दिल्ली में आकर्षण का केंद्र बना झारखंड पवेलियन
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

75 प्रतिशत धान की फसल खेतों में, किसानों की बढ़ी चिंता

बैठक में किसानों की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई। मंत्री के अनुसार, राज्य में अब तक करीब 25 प्रतिशत धान की कटाई हुई है, जबकि 75 प्रतिशत फसल अभी खेतों में खड़ी है। ऐसे में लगातार बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

डॉ. अंसारी ने निर्देश दिया कि बारिश से फसल प्रभावित होने पर पंचायत और प्रखंड स्तर पर तत्काल सर्वे कराया जाए। कृषि विभाग और जिला प्रशासन मिलकर नुकसान का आकलन करें, ताकि प्रभावित किसानों को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा और राहत मिल सके।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

110 किलोमीटर तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। झोंकों के साथ इसकी रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

इसका असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने 20 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश और 21 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

अस्पतालों और राहत टीमों को भी तैयार रहने का निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों को जलभराव, पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और ग्रामीण सड़कों को नुकसान पहुंचने जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। संवेदनशील इलाकों में राहत और बचाव दलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

सभी जिलों के सिविल सर्जनों को अस्पतालों में दवाइयां, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और एंबुलेंस की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है। बारिश के बाद जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क किया गया है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

DC की तय होगी जिम्मेदारी

डॉ. इरफान अंसारी ने उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और किसानों की फसल बचाना सरकार की प्राथमिकता है।

मंत्री ने राज्य के लोगों से मौसम विभाग और जिला प्रशासन की सलाह मानने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा को रोका नहीं जा सकता, लेकिन समय रहते तैयारी करके नुकसान को कम किया जा सकता है।

 

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: 11 जिलों में विकास और जनकल्याण के कार्यक्रम, हजारों लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
झारखंड Jharkhand News

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: 11 जिलों में विकास और जनकल्याण के कार्यक्रम, हजारों लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

नवम्बर 20, 2026
स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर डीडीसी सख्त, काम शुरू नहीं करने वाले संवेदकों का एग्रीमेंट होगा रद्द
धनबाद Dhanbad

स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर डीडीसी सख्त, काम शुरू नहीं करने वाले संवेदकों का एग्रीमेंट होगा रद्द

नवम्बर 20, 2026
हेमंत सरकार के पांच साल में 18 हजार करोड़ की अनियमितता! आजसू ने उठाए गंभीर सवाल
झारखंड Jharkhand News

हेमंत सरकार के पांच साल में 18 हजार करोड़ की अनियमितता! आजसू ने उठाए गंभीर सवाल

नवम्बर 20, 2026
Next Post
Jharkhand government has failed on issues concerning students and workers: Sanjay Mehta; demands answers on matters ranging from examinations to industrial safety.

छात्रों और मजदूरों के मुद्दों पर झारखंड सरकार विफल : संजय मेहता, परीक्षा से लेकर औद्योगिक सुरक्षा तक मांगा जवाब

रिम्स जमीन घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, बेरमो SDO मनोज कुमार गिरफ्तार

रिम्स जमीन घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, बेरमो SDO मनोज कुमार गिरफ्तार

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: 11 जिलों में विकास और जनकल्याण के कार्यक्रम, हजारों लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: 11 जिलों में विकास और जनकल्याण के कार्यक्रम, हजारों लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

नवम्बर 20, 2026

स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर डीडीसी सख्त, काम शुरू नहीं करने वाले संवेदकों का एग्रीमेंट होगा रद्द

हेमंत सरकार के पांच साल में 18 हजार करोड़ की अनियमितता! आजसू ने उठाए गंभीर सवाल

IITF-2026 में दिख रही झारखंड की खनिज ताकत, दिल्ली में आकर्षण का केंद्र बना झारखंड पवेलियन

पुरुलिया में आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप, पीड़ित परिवार से TMC के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

झारखंड के 80 उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर उठे सवाल, अजय राय ने हेमंत सरकार को घेरा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts