Ranchi: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र से एक साथ लापता हुए तीन मासूम बच्चों को पलामू के हैदरनगर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बरेवा गांव निवासी रंजीत सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की जांच जारी है।
रांची–बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक खलारी थाना से मिली सूचना के आधार पर हैदरनगर पुलिस ने बुधवार को रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्रवाई की। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी युवक मंगलवार रात रांची–बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस से तीनों बच्चों को लेकर यात्रा कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्टेशन पर घेराबंदी कर बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया।तीनों बच्चों खलारी लेकर रवाना हुई पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद खलारी थाना पुलिस बुधवार शाम हैदरनगर पहुंची। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस आरोपी युवक और तीनों बच्चों को अपने साथ खलारी लेकर रवाना हो गई। बच्चों की सकुशल बरामदगी के बाद पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी और हुसैनाबाद के एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला भी हैदरनगर थाना पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










