भारी बारिश के बीच हुआ था जलजमाव
स्वास्थ्य मंत्री को दी गई प्रारंभिक रिपोर्ट में RIMS के निदेशक डॉ. दीपेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के दौरान मरम्मत कार्य वाले हिस्से में कुछ समय के लिए पानी जमा हो गया था। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित संवेदक ने कार्य को स्वयं कराने के बजाय सब-कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से कराया, जिससे कार्य की गुणवत्ता और निगरानी प्रभावित हुई।पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर मंत्री ने जताई नाराजगी
मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकारी परियोजनाओं में पेटी कॉन्ट्रैक्ट की संस्कृति किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।डी-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश
डॉ. इरफान अंसारी ने भवन निर्माण विभाग के सचिव को निर्देश दिया कि संबंधित संवेदक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसके डी-रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण निरस्तीकरण) की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि जो संवेदक तय मानकों के अनुरूप कार्य नहीं कर सकते, उन्हें सरकारी परियोजनाओं में काम करने का अधिकार नहीं होना चाहिए।RIMS प्रशासन को भी दी सख्त चेतावनी
स्वास्थ्य मंत्री ने RIMS प्रशासन को निर्माण और मरम्मत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, निगरानी या जवाबदेही में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभानी होगी।आधे घंटे में निकाला गया पानी
मंत्री ने बताया कि जलजमाव की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और करीब आधे घंटे के भीतर परिसर से पानी निकालकर स्थिति सामान्य कर दी। इस दौरान अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं और मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई।अफवाहों से बचने की अपील
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कुछ लोग अधूरी और भ्रामक तस्वीरों के आधार पर भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं, जबकि प्रशासन ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया था। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में किसी भी घटना की तथ्यात्मक और समय पर जानकारी मीडिया और आम जनता तक पहुंचाई जाए, ताकि अफवाहों की गुंजाइश न रहे।मंत्री का स्पष्ट संदेश
स्वास्थ्य मंत्री ने दोहराया कि “RIMS में लापरवाही की कोई जगह नहीं है। चाहे अधिकारी हों, अभियंता हों या संवेदक, जो भी अपनी जिम्मेदारी से समझौता करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार की प्राथमिकता मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।”
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








