Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में रविवार का दिन भारत के लिए स्क्वॉश में दो सिल्वर मेडल लेकर आया। महिला सिंगल्स के फाइनल में अनाहत सिंह और पुरुष सिंगल्स के फाइनल में अभय सिंह गोल्ड मेडल से चूक गए। दोनों खिलाड़ियों को मलेशियाई खिलाड़ियों के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।
अनाहत सिंह को सिवासंगारी ने हराया
महिला सिंगल्स के फाइनल में भारत की अनाहत सिंह का मुकाबला मलेशिया की सिवासंगारी सुब्रमण्यम से हुआ। सिवासंगारी ने मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया।
इसके साथ ही अनाहत सिंह को सिल्वर मेडल मिला। वह महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। फाइनल से पहले उन्होंने जापान की सातोमी वतनाबे को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।
अभय सिंह भी गोल्ड से चूके
पुरुष सिंगल्स के फाइनल में अभय सिंह के सामने मलेशिया के एन ईन यो (Ng Eain Yow) थे। भारतीय खिलाड़ी ने मुकाबले की शुरुआत में चुनौती पेश की, लेकिन मलेशियाई खिलाड़ी ने 11-9, 11-5, 11-5 से मुकाबला जीत लिया।
इस हार के साथ अभय सिंह को भी सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। ईन यो ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में पुरुष सिंगल्स का गोल्ड मेडल जीता।
भारत की मेडल टैली पर नजर
27 सितंबर की शुरुआत भारत ने 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज यानी कुल 30 मेडल के साथ की थी और भारत मेडल टैली में 10वें स्थान पर था। 26 सितंबर को भारतीय दल ने एक दिन में सात मेडल जीते थे, जिसमें पुरुष और महिला कबड्डी टीमों के गोल्ड भी शामिल थे।
रविवार को एथलेटिक्स, शूटिंग, वेटलिफ्टिंग, कुराश और दूसरे खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले हैं। ऐसे में दिन खत्म होने तक भारत की मेडल संख्या में और इजाफा हो सकता है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








