Saturday, June 14, 2025
  • Login
Khabar Mantra | Jharkhand News, Ranchi News, Hindi News Portal, Jharkhand News Portal, Ranchi News Portal, Todays News, Latest News, War news, India Pakistan News, khabar mantra epaper, khabar mantra, khabar mantra epaper ranchi, khabarmantra, खबर मंत्र
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Khabar Mantra | Jharkhand News, Ranchi News, Hindi News Portal, Jharkhand News Portal, Ranchi News Portal, Todays News, Latest News, War news, India Pakistan News, khabar mantra epaper, khabar mantra, khabar mantra epaper ranchi, khabarmantra, खबर मंत्र
No Result
View All Result
Home व्यापार

ट्रंप के टैरिफ के कारण दुनिया के ज्यादातर बाजार दबाव में, एशियाई बाजारों में भी गिरावट

A Singh by A Singh
April 3, 2025
in व्यापार
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का असर ग्लोबल मार्केट पर साफ-साफ नजर आने लगा है। इसकी वजह से ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद लाल निशान में ही बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

Powered by myUpchar

रेसिप्रोकल टैरिफ लागू होने की वजह से दुनिया भर के बाजारों में जहां दबाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं अमेरिकी बाजार के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,670.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 151.16 अंक यानी 0.87 प्रतिशत उछल कर 17,601.05 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 781.52 अंक यानी 1.85 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट के साथ 41,443.80 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

Powered by myUpchar

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव की स्थिति बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,608.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.22 प्रतिशत फिसल कर 7,858.83 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 149.14 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,390.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज चौतरफा बिकवाली होने के कारण हर ओर गिरावट का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि ताइवान और इंडोनेशिया के स्टॉक मार्केट में छुट्टी होने की वजह से ताइवान वेटेड इंडेक्स और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

गिफ्ट निफ्टी 106 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,324.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.92 प्रतिशत लुढ़क कर 2,482.91 अंक के स्तर तक गिर गया है। निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,067.83 अंक यानी 2.99 प्रतिशत फिसल कर 34,658.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 382.38 अंक यानी 1.65 प्रतिशत टूट कर 22,820.15 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,159.76 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.51 प्रतिशत लुढ़क कर 3,333.09 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,950.86 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

ShareTweetSend

Related Posts

ईरान-इजरायल टकराव का शेयर बाजार पर झटका

Share Market News: ईरान-इजरायल टकराव का शेयर बाजार पर झटका, सोना-तेल के भाव में उछाल

June 13, 2025
Gold-Silver Rate Today

Rise in the prices of gold and silver: पटना, रांची और वाराणसी में कीमतों ने लगाई छलांग

June 12, 2025
Share Market News: SENSEX और NIFTY में गिरावट, 170 अंक लुढ़का SENSEX

Share Market News: SENSEX और NIFTY में गिरावट, 170 अंक लुढ़का SENSEX

June 12, 2025
Share Market Updates

Share Market Updates: अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता का घरेलू बाजार में दिखा असर

June 10, 2025
Share Market Updates

Share Market Updates: बाजार की शुरुआत रही शानदार, Sensex और निफ्टी में बढ़त

June 4, 2025
Share Market में भूचाल: Sensex 636 अंक लुढ़का, निफ्टी भी लाल निशान पर हुआ बंद

Share Market में भूचाल: Sensex 636 अंक लुढ़का, निफ्टी भी लाल निशान पर हुआ बंद

June 3, 2025
Load More

Powered by myUpchar

Latest News

airindia plane carsh crew member

AirIndia Plane crash: फ़ोन की बजती रिंग ने एक माँ का बढ़ाया विश्वास, हादसे में बेटी की मरने की खबर को मानने से किया इंकार

3 minutes ago
raja raghuvanshi murder case

Raja Raghuvanshi murder case ने लिया नया मोड़ ,पैसों के लिए प्रेमी के साथ मिलकर राजा का किया खून

35 minutes ago
Big police action on the hideouts of Sandeep Thapa and Bittu

संदीप थापा और बिट्टू के ठिकानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1 hour ago
kangana on sanjay kapoors demise

कंगना रनौत ने करिश्मा कपूर के एक्स पति के मौत का दोष एक ”मधुमक्खी”को दिया, कहा, मुह में जाने से..

1 hour ago
SARANDA IED BLAST

सारंडा में नक्सलियों द्वारा एक बड़ा ब्लास्ट, एक CRPF जवान हुआ शहीद

2 hours ago
Ranchi News: Bike riders snatched gold chain from a woman returning from the temple, lodged a complaint at Sukhdev Nagar police station

Ranchi News: मंदिर से लौट रही महिला से बाइक सवारों ने छीनी सोने की चेन, सुखदेव नगर थाना में दी शिकायत

2 hours ago

Powered by myUpchar

  • About Editor
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Site Map

© 2025 Khabar Mantra - All Right Reserve

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • ई-पेपर

© 2025 Khabar Mantra - All Right Reserve