Ranchi: झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासी विवाद गहरा गया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बार-बार रास्ते में खराब हो रहे 13 साल पुराने बुलेटप्रूफ वाहन को राज्य सरकार को ससम्मान लौटा दिया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही और अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठाये हैं।
सुरक्षा में तैनात जवानों की जिप्सियां भी जर्जर हालत में
मरांडी ने पत्र में कहा है कि उन्होंने 21 मार्च 2026 को भी सरकार को वाहन की खराब स्थिति से अवगत कराया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि सुरक्षा में तैनात जवानों की जिप्सियां भी जर्जर हालत में हैं। डीजीपी, आईजी प्रोविजन और गृह सचिव को कई बार शिकायत देने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
Read More- Breaking News: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
अर्जुन मुंडा के काफिले की दुर्घटना का भी उठाया मुद्दा
नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के सुरक्षा वाहनों की बदहाली का उल्लेख करते हुए 6 नवंबर को उनके काफिले में हुई दुर्घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री के लिए नये वाहन उपलब्ध कराये जा रहे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों को पुराने और खराब वाहनों के सहारे रहना पड़ रहा है।
Read More- चौपारण में टैंकर ने शव लेकर जा रही गाड़ी को मारी टक्कर, 4 लोगों के मौत की आशंका
बाबूलाल मरांडी ने सरकार से सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के सुरक्षा वाहनों की समान मानदंड पर समीक्षा करने और तत्काल सुरक्षित वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री से सात दिनों के भीतर शिकायतों पर हुई कार्रवाई का लिखित ब्योरा मांगा है।
Read More- कोडरमा में दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी से हुआ था विवाद
उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि जब हेमंत सोरेन भविष्य में पूर्व मुख्यमंत्री होंगे, तब वे अपनी सुरक्षा को लेकर सरकार से किस तरह की जवाबदेही की अपेक्षा करेंगे। फिलहाल इस मामले में सरकार की ओर से कोई जवाब सामने नहीं आया है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








