बुधवार, जुलाई 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Latehar में सरकारी दवाइयों के फेंके जाने पर बवाल, Babulal Marandi का स्वास्थ्य मंत्री पर हमला

Latehar News: लातेहार के मनिका में सरकारी दवाइयाँ फेंके जाने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को घेरा। पढ़ें पूरी खबर।

जून 4, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Uproar in Latehar over the dumping of government medicines; Babulal Marandi attack on the Health Minister

Uproar in Latehar over the dumping of government medicines; Babulal Marandi attack on the Health Minister

Share on FacebookShare on Twitter

Latehar: झारखंड के लातेहार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। मनिका थाना और दो मुहान नदी के बीच जंगल में भारी मात्रा में सरकारी दवाइयाँ लावारिस हालत में फेंकी हुई मिली हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सूबे की राजनीति गरमा गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोला है।

Table of Contents

Toggle
      • Read More: Jharkhand में 7609 नर्सिंग स्टाफ की होगी जल्द बहाली, सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश
  • Latehar: ‘जनता के टैक्स का पैसा सड़क पर बिखेरा गया’
  • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर साधा निशाना: ‘रील्स से नहीं चलते अस्पताल’
  • बाबूलाल मरांडी ने सरकार से पूछे ये गंभीर सवाल
  • झारखंड के सरकारी अस्पतालों के बदहाल हालात
  • ये भी देखें: CCTV में आखिरी बार दिखी, फिर बंद हो गए सभी कैमरे… आखिर कहां है मासूम Aditi Pandey?
Read More: Jharkhand में 7609 नर्सिंग स्टाफ की होगी जल्द बहाली, सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश

Latehar: ‘जनता के टैक्स का पैसा सड़क पर बिखेरा गया’

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर वायरल वीडियो शेयर करते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने लिखा: “यह केवल दवाइयाँ नहीं हैं, बल्कि गरीब मरीजों के इलाज का अधिकार, जनता के टैक्स का पैसा और सरकारी जवाबदेही है, जिसे सड़क पर बिखेर दिया गया है। आज झारखंड का गरीब मरीज सरकारी अस्पतालों में एक-एक गोली के लिए भटक रहा है और दूसरी तरफ लाखों रुपये की दवाइयाँ जंगलों में फेंकी जा रही हैं।”

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर साधा निशाना: ‘रील्स से नहीं चलते अस्पताल’

मरांडी ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की कार्यप्रणाली पर तंज कसते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को जनता की पीड़ा दूर करने से ज्यादा सोशल मीडिया पर रील बनाने और कैमरों के सामने बयानबाजी करने में दिलचस्पी है।

उन्होंने तीखे लहजे में कहा रील और कैमरों से अस्पताल नहीं चलते, डायलॉगबाज़ी से मरीजों का इलाज नहीं हो सकता। धमकी से नहीं छिपेगी सच्चाई, जब भी सरकार की विफलता पर सवाल उठाए जाते हैं, तो केस-मुकदमे की धमकी देकर आवाज दबाने की कोशिश की जाती है।

बाबूलाल मरांडी ने सरकार से पूछे ये गंभीर सवाल

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग से सीधे तौर पर कुछ सुलगते हुए सवाल पूछे हैं:

  1. जब मरीज अस्पतालों में दवा के बिना परेशान थे, तब ये सरकारी दवाइयाँ सड़क और जंगलों में कैसे पहुँचीं?

  2. किसके संरक्षण और लापरवाही के कारण लाखों की दवाइयाँ बर्बाद की गईं?

  3. क्या लोकतंत्र में अपनी गाढ़ी कमाई का टैक्स देने वाली जनता को सवाल पूछने का अधिकार नहीं है?

  4. इस मामले के दोषियों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है या हमेशा की तरह मामले को दबा दिया जाएगा?

झारखंड के सरकारी अस्पतालों के बदहाल हालात

मरांडी ने राज्य के अस्पतालों की स्थिति को बयां करते हुए कहा कि आज झारखंड के अमूमन हर सरकारी अस्पताल का बुरा हाल है। कहीं डॉक्टरों की कमी है, कहीं बेड नहीं हैं, तो कहीं जांच की सुविधाएं ठप हैं। जहाँ सब कुछ ठीक भी है, वहाँ मरीजों को दवाइयाँ नहीं मिलतीं। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में एक्सपायरी या बिना इस्तेमाल की हुई दवाओं का फेंका जाना एक बड़े घोटाले और लापरवाही की ओर इशारा करता है।

अब देखना यह है कि इस वीडियो के सामने आने और विपक्ष के हमलावर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग इस पर क्या कार्रवाई करता है।

ये भी देखें: CCTV में आखिरी बार दिखी, फिर बंद हो गए सभी कैमरे… आखिर कहां है मासूम Aditi Pandey?

YouTube player
Ritika Singh
Ritika Singh

Related Posts

Jharkhand Weather Today 22 July 2026
झारखंड Jharkhand News

22 July 2026: Jharkhand में आज फिर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में अलर्ट जारी

जुलाई 22, 2026
Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में
Breaking News

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में

जुलाई 21, 2026
Ranchi: Residents troubled by the dilapidated condition of Morabadi-Boria Road; potholes and waterlogging increase the risk of accidents.
Jharkhand

Ranchi: मोराबादी–बोरिया रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान, गड्ढों और जलजमाव ने बढ़ाई दुर्घटना की आशंका

जुलाई 21, 2026
Next Post
निरसा में 5 वर्षीय मासूम के साथ जघन्य कांड-पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोचा

निरसा में 5 वर्षीय मासूम के साथ जघन्य कांड-पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोचा

कोडरमा विधायक नीरा यादव के निजी चालक की हत्या के बाद उबाल-ग्रामीणों ने आरोपी का घर फूंका

कोडरमा विधायक नीरा यादव के निजी चालक की हत्या के बाद उबाल-ग्रामीणों ने आरोपी का घर फूंका

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Today 22 July 2026

22 July 2026: Jharkhand में आज फिर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में अलर्ट जारी

जुलाई 22, 2026

Horoscope 22 July 2026: आज इन लोगों की बदलने वाली है किस्मत, कहीं इनमें आपकी राशि तो नहीं?

JPSC Chairman L. Khiangte Resigns: एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा, परीक्षा प्रणाली और पारदर्शिता पर उठे सवाल

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में

Ranchi: मोराबादी–बोरिया रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान, गड्ढों और जलजमाव ने बढ़ाई दुर्घटना की आशंका

NEET मुद्दे पर दिल्ली से झारखंड तक गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाई कार्रवाई के विरोध में आवाज

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra