Sunday, May 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

बाबूलाल के एक पत्र से आया भूचाल! होटवार जेल में महिला के यौन शोषण पर गंभीर आरोप

May 17, 2026
in झारखंड, राजनीति
A A
बाबूलाल के एक पत्र से आया भूचाल! होटवार जेल में महिला के यौन शोषण पर गंभीर आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: झारखंड की राजनीति में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का पत्र फिलहाल भूचाल ले कर आया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखकर रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी के कथित यौन शोषण, गर्भवती होने और पूरे मामले को दबाने की साजिश का आरोप लगाया है।

लंबे समय से चल रहे संगठित आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा

बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि जेल के भीतर कानून की रक्षा करने वाले ही कानून तोड़ने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला कैदी का काराधीक्षक द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

मरांडी ने अपने पत्र में कहा है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि जेल के भीतर लंबे समय से चल रहे संगठित आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जानकारी प्रशासन के आला अधिकारियों तक है, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पूरे घटनाक्रम को दबाने की कोशिश हो रही है।

कारा महानिरीक्षक पर भी लगे गंभीर आरोप

पत्र में कारा महानिरीक्षक पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सबूत मिटाने, फाइलें गायब करने, गवाहों को प्रभावित करने और दोषी अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी लिखा कि पीड़ित महिला कैदी को इलाज और जांच के नाम पर जेल से बाहर अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, ताकि कथित तौर पर चिकित्सकीय सबूत खत्म किए जा सकें।

इतना ही नहीं, पत्र में यह भी दावा किया गया है कि मामले से जुड़े कुछ अहम गवाहों का रातों-रात तबादला कर दिया गया है। मरांडी ने इसे “प्रशासनिक संरक्षण में चल रहा संगठित अपराध” बताते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

दोषी अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई हो

नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर दोषी अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो यह माना जाएगा कि पूरे मामले में सरकार और शीर्ष प्रशासनिक तंत्र की सीधी जिम्मेदारी और मिलीभगत है।इस पत्र के सार्वजनिक होने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार इन गंभीर आरोपों पर क्या कदम उठाती है।

Related Posts

गुमला में तेंदुए का आतंक-चैनपुर प्रखंड के कई गांवों में दहशत का माहौल
झारखंड

गुमला में खूंखार तेंदुए का आतंक-चैनपुर प्रखंड के कई गांवों में दहशत का माहौल

May 17, 2026
मेरे बाबू को छोड़ दो! धनबाद मेें प्रेमी को छुड़ाने के लिए टावर पर चढ़ गई प्रेमिका और फिर…
झारखंड

मेरे बाबू को छोड़ दो! धनबाद मेें प्रेमी को छुड़ाने के लिए टावर पर चढ़ गई प्रेमिका और फिर…

May 17, 2026
गढ़वा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन पकड़ने जा रहे मामा-भांजे की मौके पर दर्दनाक मौत
झारखंड

गढ़वा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन पकड़ने जा रहे मामा-भांजे की मौके पर दर्दनाक मौत

May 17, 2026
Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

बाबूलाल के एक पत्र से आया भूचाल! होटवार जेल में महिला के यौन शोषण पर गंभीर आरोप

बाबूलाल के एक पत्र से आया भूचाल! होटवार जेल में महिला के यौन शोषण पर गंभीर आरोप

May 17, 2026

गुमला में खूंखार तेंदुए का आतंक-चैनपुर प्रखंड के कई गांवों में दहशत का माहौल

मेरे बाबू को छोड़ दो! धनबाद मेें प्रेमी को छुड़ाने के लिए टावर पर चढ़ गई प्रेमिका और फिर…

Hormuz strait:नया सिस्टम लागू करने जा रहा ईरान, अब होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को इस नियम का करना होगा पालन

गढ़वा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन पकड़ने जा रहे मामा-भांजे की मौके पर दर्दनाक मौत

जामताड़ा में मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से लोगों में भारी आक्रोश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra