Bangladesh Hindu killing: बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम थमने का नाम नहीं ले रहा है। नरसिंदी जिले के मस्जिद मार्केट क्षेत्र में फिर एक हिंदू व्यक्ति को गैराज में जिंदा जलाकर मार दिया गया। मृतक की पहचान चंचल चंद्र भौमिक के रूप में हुई है। मृतक उसी गैराज में काम करता था और वहीं रात में सो रहा था।
Read More- Jharkhand News: लोहरदगा में बिगड़ा माहौल! सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प
Bangladesh Hindu killing: मदद के लिए चीखता रहा युवक पर किसी ने नहीं सुनी
मिली जानकारी के मुताबिक रात के अंधेरे में किसी ने गैराज के बाहर से शटर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग तेजी से फैल गई और अंदर फंसे चंचल को बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह मदद के लिए चीखता रहा, लेकिन शटर बाहर से बंद था। सूचना मिलने पर फायर सर्विस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
Read More- Big Breaking : डोरंडा में दिनदहाड़े हत्या, सनकी पति ने पत्नी को गोली मार उतारा मौत के घाट
Bangladesh Hindu killing: परिजनों ने की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है। स्थानीय दुकानदारों का दावा है कि कैमरों में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे रही हैं, जिससे इसे दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश बताया जा रहा है।
Read More- Breaking News: बरियातू में अचानक भड़की आग से मची हड़कंप
मृतक चंचल मूल रूप से कमिला जिले के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था। वह रोज़गार की तलाश में नरसिंदी में रह रहा था। चंचल अपने परिवार का इकलौता सहारा था। कुछ सालों पहले ही पिता की मौत हो गई थी जिसके बाद बीमार मां और दो भाइयों की जिम्मेदारी उसी आ गई थी। परिवार ने घटना को सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।













