Breaking News: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। केन्द्र सरकार ने आज यानी 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है। इन पुरस्कारों में सबसे अहम नाम झारखंड आंदोलनकारी दिशोम गुरु शिबू सोरेन का है। केन्द्र सरकार ने मरनोपरांत गुरुजी को पद्मभूषण पुरुस्कार देने का ऐलान किया है।

बताते चलें कि गुरुजी का नाम सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक आंदोलनकारी और राजनीतिज्ञ के रुप में होती है। शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, साहस और आदिवासी स्वाभिमान की मिसाल रहा है।
Read More- Jharkhand News: लोहरदगा में बिगड़ा माहौल! सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प
Breaking News: जल-जंगल-जमीन और अलग राज्य की मांग के लिए लंबा संघर्ष
उन्होंने जल-जंगल-जमीन और अलग राज्य की मांग को लेकर कई दशकों तक संघर्ष किया था। बिहार से अलग झारखंड के गठन में गुरुजी की भूमिका सबसे अहम रही थी। उनके नेतृत्व में आदिवासी समाज को एक बड़ी पहचान मिली।
Read More- Big Breaking : डोरंडा में दिनदहाड़े हत्या, सनकी पति ने पत्नी को गोली मार उतारा मौत के घाट
वे केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि सामाजिक न्याय की लड़ाई के प्रतीक थे। शोषण, विस्थापन और अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष सड़क से संसद तक गूंजता रहा। महाजनी प्रथा के विरोध से लेकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया। सादगी और दृढ़ता ही उनकी असली पहचान थी।
Breaking News: तीन बार सीएम, लोकसभा और राज्यसभा के रहे सदस्य
बता दें कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं। इसके साथ ही उनको तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिली तो वहीं केंद्र सरकार में भी केन्द्रीय मंत्री की जिम्मेदारी उन्होंने बखूबी निभाई।
Read More- Breaking News: बरियातू में अचानक भड़की आग से मची हड़कंप
गुरुजी को पद्मभूषण सम्मान मिलने की घोषणा के बाद पूरे झारखंड में जश्न का माहौल है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे झारखंड आंदोलन को समर्पित है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









