Big Breaking: बड़ी खबर निकलकर निकलकर सामने आ रही है। जेपीएससी ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2026 की दो विषयों की परीक्षा को रद्द कर दिया है। इससे जुड़ी अधिसूचना आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। जेपीएससी ने बताया कि प्रश्न पत्रों की उपलब्धता नहीं होने कारण यह कदम उठाया गया है।
Read More- Big Breaking: JET 2026 परीक्षा में भारी हंगामा, जेपीएससी ने रद्द की दो विषयों की परीक्षा
जेपीएससी की अधिसूचना के मुताबिक रद्द की गई परीक्षा की नई तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।

Big Breaking: 32 पेपर सेंटर नहीं पहुंचने से भारी बवाल
बताते चलें कि बोकारो के सेक्टर 9 स्थित पटेल स्कूल परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने आए आज सुबह सैकड़ों की संख्या मेें अभ्यर्थियों ने जोरदार हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। अभ्यर्थियों का आरोप था कि प्रश्नपत्रों के एक सेट के 32 पेपर सेंटर तक नहीं पहुंचे थे। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।
Read More-Big Breaking : टूट गए कई रिकॉर्ड, पंजाब ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया-ये बने हीरो
Big Breaking: तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) भारी पुलिस बल के साथ खुद मौके पर पहुंचे। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि शहर के लगभग सभी थानों की पुलिस और कई DSP स्तर के अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा। नाराज छात्र प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि मौके पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को वीडियो बनाने से रोका जा रहा है। प्रशासन की इस सख्ती ने छात्रों के संदेह को और गहरा कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा में ऐसी चूक होना सिस्टम की नाकामी को दर्शाता है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









