Big Breaking : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची के JSCA स्टेडियम में रोमांच के साथ शुरू हुआ। टॉस साउथ अफ्रीका के पक्ष में गया और कप्तान ऐडन मार्करम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि टीम ने इस मैच में केशव महाराज और टेम्बा बावुमा को आराम दिया है।
Read more-Garhwa में ज्वेलर पर हमला: बाइक सवारों ने बरसाई गोलियां, इलाके में दहशत
Big Breaking : रोहित शर्मा और विराट कोहली की 9 महीने बाद वनडे में वापसी
भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा कि वे भी पहले गेंदबाजी चुनते, क्योंकि मैदान पर शाम के बाद ओस का असर रहता है। मैच की खास बात यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली लगभग 9 महीने बाद घरेलू मैदान पर एक साथ उतर रहे हैं, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।
Big Breaking : रांची वनडे के लिए टीमें इस प्रकार है
भारत: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, प्रनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश और ओटनिल बार्टमैन।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








