रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर राज्यभर में जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में 23 जून से 6 जुलाई 2026 तक विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में संगोष्ठी, जनजागरण और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और संगठन के नेता युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा और सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।
राज्यभर में होंगे कार्यक्रम
भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं—
- 01 जुलाई: लोहरदगा (कुड़ू) – मुख्य वक्ता: आदित्य साहू, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत एवं अजातशत्रु।
- 02 जुलाई: दुमका (एस.पी. कॉलेज) – मुख्य वक्ता: सुनील सोरेन, राज पालीवार, सीताराम पाठक और मनीष दुबे।
- 04 जुलाई: धनबाद महानगर (इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट भवन) – मुख्य वक्ता: बिरंची नारायण और संजीव कुमार।
- 05 जुलाई: रांची महानगर (स्टेट लाइब्रेरी, मोराबादी) – मुख्य वक्ता: कर्मवीर सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री।
- 05 जुलाई: पलामू (हरिहरगंज) – मुख्य वक्ता: श्याम नारायण दूबे, प्रेम सिंह और विश्वजीत पाठक।
- 06 जुलाई: जमशेदपुर महानगर (जुस्को सभागार) – मुख्य वक्ता: शशांक राज।
- 06 जुलाई: गिरिडीह महानगर (के.एन. बक्सी कॉलेज) – मुख्य वक्ता: गणेश मिश्रा और शिवशक्ति बक्सी।
भाजपा का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं के बीच राष्ट्रवाद, सुशासन और विकसित भारत के विजन को लेकर व्यापक जनसंवाद स्थापित किया जाएगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









