गुरूवार, अक्टूबर 29, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

झारखंड में धनबल और खरीद-फरोख्त को बढ़ावा दे रही बीजेपी-राजद का बड़ा आरोप

जून 8, 2026
in राजनीति Politics
A A
झारखंड में धनबल और खरीद-फरोख्त को बढ़ावा दे रही बीजेपी-राजद का बड़ा आरोप
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~5 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। सोमवार को उद्योगपति परिमल नथवाणी के निर्दलीय नामांकन और उन्हें भाजपा के समर्थन पर राजद ने तीखा हमला बोला है। प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कड़े शब्दों में कहा कि राज्यसभा चुनाव में नामांकन के पहले ही दिन भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह ‘एक्सपोज्ड’ (बेनकाब) हो गई है।

Table of Contents

Toggle
  • बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू के दावों की खुली पोल
    • ‘बीजेपी के पास नहीं है 28 वोट का जरूरी संख्या बल’
    • गौरव वल्लभ के नाम पर पर्चा खरीदकर आंखों में झोंकी धूल: RJD

बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू के दावों की खुली पोल

राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि विगत दिनों प्रदेश बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी और अध्यक्ष आदित्य साहू ने बड़े-बड़े दावे किए थे। उन्होंने कहा था कि दो सीटों पर होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी अपना अधिकृत उम्मीदवार उतारेगी, लेकिन आज उनका यह दावा पूरी तरह ‘टाय-टाय फिस’ हो गया। भाजपा को मुंह छिपाने के लिए एक निर्दलीय उम्मीदवार के पीछे खड़ा होना पड़ा है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची में कांग्रेस की बैठक, पंचायत चुनाव और ‘वोट बचाओ’ अभियान पर मंथन
  • आदित्य साहू ने सौंपी छह नेताओं को जिम्मेदारी, भाजपा की पदयात्रा की तैयारी तेज
  • मदरसे के बच्चे भी बन सकते हैं IAS-IPS, मंत्री इरफान अंसारी रजिस्ट्रेशन दिलाने की पहल

‘बीजेपी के पास नहीं है 28 वोट का जरूरी संख्या बल’

कैलाश यादव ने कहा कि राजद पहले से ही यह दावा करती रही है कि मुख्य विपक्षी दल भाजपा के पास राज्यसभा की एक सीट के लिए भी जरूरी संख्या बल नहीं है। सर्वविदित है कि झारखंड से राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए कम से कम 28 वोटों की जरूरत होती है। भाजपा के पास यह आंकड़ा नहीं था, फिर भी वह राज्य की जनता को भरमाने का काम करती रही और अंततः एक उद्योगपति को समर्थन देकर झारखंड के लोगों को धोखा दिया है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

Read More- गिरिडीह में पिता बना जल्लाद-तीन बेटियों को धारदार हथियार से काट डाला फिर…

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

गौरव वल्लभ के नाम पर पर्चा खरीदकर आंखों में झोंकी धूल: RJD

राजद नेता ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बखूबी जानती है कि उसके पास पर्याप्त विधायक नहीं हैं, इसके बावजूद परिमल नथवाणी को बैकडोर से सपोर्ट देकर राज्य में धनबल और ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ (विधायकों की खरीद-फरोख्त) के गंदे खेल की शुरुआत की गई है।

Read More- ‘धरती छोटी पड़ जाएगी, अर्थी तैयार रखो’-पुर्तगाल में भारतीयों पर फायरिंग, सुनील मीणा गैंग ने ली जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि बीजेपी लाज बचाने के लिए नथवाणी को ‘समर्थित निर्दलीय’ कह रही है, जबकि सच्चाई यह है कि पहले गौरव वल्लभ के नाम पर पर्चा खरीदकर लोगों की आंखों में धूल झोंकने का ड्रामा किया गया।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Read More- कोडरमा में युवक की बेरहमी से हत्या, कुंए से मिला शव-जांच में जुटी पुलिस

कैलाश यादव ने आक्रोश जताते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड के गरीब परिवारों को अपना परिवार बताते हैं, लेकिन जब मौका आया तो धन्ना सेठ उद्योगपतियों को उम्मीदवार बनाकर गरीबों के मुंह पर तमाचा मारने का काम किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा के इस कथित खेल और प्रायोजित हॉर्स ट्रेडिंग को विपक्ष पूरी तरह बेनकाब कर जनता के सामने सार्वजनिक करेगा।

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

रांची कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक
राजनीति Politics

रांची में कांग्रेस की बैठक, पंचायत चुनाव और ‘वोट बचाओ’ अभियान पर मंथन

अक्टूबर 28, 2026
आदित्य साहू ने सौंपी छह नेताओं को जिम्मेदारी, भाजपा की पदयात्रा की तैयारी तेज
झारखंड Jharkhand News

आदित्य साहू ने सौंपी छह नेताओं को जिम्मेदारी, भाजपा की पदयात्रा की तैयारी तेज

अक्टूबर 26, 2026
मदरसे के बच्चे भी बन सकते हैं IAS-IPS, मंत्री इरफान अंसारी रजिस्ट्रेशन दिलाने की पहल
राजनीति Politics

मदरसे के बच्चे भी बन सकते हैं IAS-IPS, मंत्री इरफान अंसारी रजिस्ट्रेशन दिलाने की पहल

अक्टूबर 26, 2026
Next Post
आजसू की बड़ी रणनीति तैयार, स्थापना दिवस से शुरू होगा नया राजनीतिक अभियान

आजसू की बड़ी रणनीति तैयार, स्थापना दिवस से शुरू होगा नया राजनीतिक अभियान

Aaj Ka Rashifal 9 June 2026

Aaj Ka Rashifal 9 June 2026: मीन राशि में लगेगा चंद्रमा-शनि का विष दोष, जानें सभी 12 राशियों का भाग्य

Breaking News: गुमला में वाहन से AK-47 और कार्बाइन बरामद, तीन संदिग्ध हिरासत में-रामदेव गिरोह से कनेक्शन की जांच

Breaking News: गुमला में वाहन से AK-47 और कार्बाइन बरामद, तीन संदिग्ध हिरासत में-रामदेव गिरोह से कनेक्शन की जांच

अक्टूबर 29, 2026

Cyclone Arnab का असर-झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Share Market: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,800 के करीब-जियो प्लेटफॉर्म्स 4% से ज्यादा उछला

29 अक्टूबर को झारखंड में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

धन, नौकरी, प्यार और परिवार: 29 अक्टूबर को आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं?

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा झारखंड राजद, 10 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts