पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार राज्य में सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ा दिया है। ताजा रुझानों के अनुसार, BJP 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) काफी पीछे दिखाई दे रही है।
इस जीत के बाद देशभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और इसे बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने BJP की जीत पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह चुनाव “जनता की शक्ति की जीत” है।
उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने पार्टी पर भरोसा जताया है और BJP उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी।
क्या बदल जाएगा बंगाल में?
BJP सरकार बनने के बाद अब पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार की कई अहम योजनाएं लागू होने की उम्मीद है, जो पहले राज्य सरकार द्वारा लागू नहीं की गई थीं। इससे सीधे तौर पर किसानों, गरीबों, श्रमिकों और मछुआरों को फायदा मिल सकता है।
सरकार बनते ही लागू हो सकती हैं ये 5 बड़ी योजनाएं
1. पीएम फसल बीमा योजना
किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा देने वाली यह योजना अब बंगाल में लागू हो सकती है। इससे किसानों को बड़ा राहत मिलेगा।
2. पीएम आवास योजना
गरीब परिवारों को पक्का घर देने वाली इस योजना की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है। केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने से फंडिंग और काम में तेजी आएगी।
3. आयुष्मान भारत योजना
देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना के तहत गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। अब इसके लागू होने से स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव आ सकता है।
4. पीएम मत्स्य संपदा योजना
मछुआरा समुदाय के लिए यह योजना रोजगार और आय बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है। BJP ने इसे जल्द लागू करने का वादा किया है।
5. चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना
उत्तर बंगाल के चाय बागान श्रमिकों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
राजनीतिक समीकरण में बड़ा बदलाव
Mamata Banerjee के नेतृत्व वाली TMC सरकार के बाद अब BJP के सत्ता में आने से केंद्र और राज्य के संबंधों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और राज्य को अतिरिक्त संसाधन मिल सकते हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजे राज्य की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ साबित हो सकते हैं। BJP की जीत के साथ अब जनता को केंद्र की कई योजनाओं का सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि नई सरकार अपने वादों को कितनी तेजी से जमीन पर उतारती है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








