Ranchi: राजधानी रांची में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी। देशव्यापी अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, झारखंड भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और रांची सांसद संजय सेठ समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क तक जाएगा पदयात्रा
पदयात्रा की शुरुआत मोरहाबादी मैदान से होगी। यहां से भाजपा कार्यकर्ता जेल मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क तक जाएंगे। इस दौरान आम लोगों से संपर्क कर अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी जाएगी।
भाजपा ने झारखंड में इस अभियान की शुरुआत रांची से करने का कार्यक्रम तय किया है। पहले चरण में छह जिलों में पदयात्राएं आयोजित होंगी। बताते चलें कि रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के द्वारा SIR के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








