Breaking News: कर्नाटक की राजनीति से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बेंगलुरु के लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान डीके शिवकुमार हाथ में संविधान लेकर मंच पर पहुंचे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Breaking News: पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पुत्र यतींद्र सिद्धारमैया समेत 12 मंत्री
कांग्रेस विधायक दल की 30 मई को हुई बैठक में डीके शिवकुमार को नेता चुना गया था। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। वहीं वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा 12 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पुत्र यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल हैं।
डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया की जगह ली है, जिन्होंने 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में पहचान रखने वाले शिवकुमार को कांग्रेस का संकटमोचक भी कहा जाता है। पार्टी विधायकों को एकजुट रखने और चुनावी रणनीति बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है।
Breaking News: 1413 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
हालांकि, उनकी राजनीतिक यात्रा विवादों से भी अछूती नहीं रही है। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 1413 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 263 करोड़ रुपये का कर्ज है। उन पर 19 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। ईडी और सीबीआई भी उनसे जुड़े कुछ मामलों की जांच कर रही हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









