Breaking News: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने उनसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
Breaking News: विवादित बयान को लेकर बीजेपी ने की थी शिकायत
बताते चलें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद बीजेपी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष को आतंकी कहा।
हालांकि, विवाद बढ़ने पर खड़गे ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उनका कहना था कि उन्होंने मोदी को आतंकवादी नहीं कहा, बल्कि यह कहना चाहा कि वे राजनीतिक विरोधियों और जनता को डराने की कोशिश करते हैं।
Breaking News: प्रधानमंत्री पर ऐसे आरोप लगाना गलत है
इस बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की रैली में मोर्चा संभाला। शाह ने कहा कि जो व्यक्ति देश से आतंकवाद खत्म कर रहा है, उसे खड़गे आतंकवादी कह रहे हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ गई है। शाह ने हुंकार भरी कि मोदी को जितनी गालियां दी जाएंगी, ‘कमल’ उतना ही ज्यादा खिलेगा। अब सबकी नजरें चुनाव आयोग को दिए जाने वाले खड़गे के जवाब पर टिकी हैं।











