Motorola Edge 70 Pro: मोटोरोला ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचा दिया है। कंपनी ने अपनी प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज Motorola Edge 70 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अभी तक की सबसे पावरफुल मॉडल है। फोन की शुरुआती कीमत 38,999 रुपए से शुरु होती है।
Read More- Big Breaking : 28 अप्रैल को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
इस फोन की सबसे बड़े खासियत है इसका प्रोसेसर। फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया हो जो कि 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है जो कि 3.4GHz की स्पीड तक काम करता है। फोन मल्टीटास्किंग में भी स्मूथ चलेगी।
Motorola Edge 70 Pro की शुरुआती कीमत 38,999 रुपए से शुरु
मोटोरोला ने Motorola Edge 70 Pro को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 29 अप्रैल से शुरू होगी। यह फोन PANTONE Tea, PANTONE Lily White और PANTONE Titan जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में मिलेगा।
Read More- Koderma News: झोपड़ी में सोते वक्त जंगली हाथियों ने किया हमला, कोडरमा में दो लोगों को मौत कई घायल
ऊंचाई से गिरने पर भी नहीं होगा कोई असर
फोन का डिजाइन काफी स्लिम और प्रीमियम है। 6500mAh की बड़ी बैटरी के बावजूद इसकी मोटाई सिर्फ 6.99mm है। इसे MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे यह गिरने और झटकों को सह सकता है। साथ ही, इसमें Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है। IP68 और IP69 रेटिंग इसे पानी और धूल से भी सुरक्षित बनाती है।
Read More- Gumla Suicide: गुमला में सुसाइड मिस्ट्री से सनसनी, महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर की आत्महत्या
Motorola Edge 70 Pro में 50MP Sony LYT710 प्राइमरी कैमरा
फोन में 6.8-इंच की 1.5K AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसकी 5200nits पीक ब्राइटनेस आउटडोर में भी साफ विजिबिलिटी देती है। खास बात यह है कि ‘Water Touch’ फीचर की मदद से गीले हाथों से भी फोन इस्तेमाल किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
50MP Sony LYT710 प्राइमरी कैमरा
50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
3-इन-1 लाइट सेंसर
सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार है।
29 घंटे तक वीडियो प्लेबैक
Motorola Edge 70 Pro में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 29 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। हीटिंग कंट्रोल के लिए इसमें बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
Read More- Ranchi Fuel Crisis: 500 रुपए से ज्यादा का नहीं मिलेगा पेट्रोल! रांची में पेट्रोल-डीजल की किल्ल्त
फोन में WiFi 6E, Bluetooth 5.4, स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही कंपनी ने 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।












