Breaking News: राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जंतर-मंतर स्थित LIC बिल्डिंग के पास शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, झड़प में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, घायलों की आधिकारिक संख्या फिलहाल सामने नहीं आई है।
Breaking News: पहले भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
इससे पहले 20 जुलाई को संसद मार्च और 21 जुलाई की रात संसद मार्ग पर भी प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। उन घटनाओं में 100 से अधिक प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। Read More- आधी रात को घर में लगी आग, 5 परिवार के नकदी-गहने समेत सारा सामान जला इस बीच प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन ने कहा कि यदि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो सरकार से बातचीत का कोई औचित्य नहीं है। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच शनिवार दोपहर 3:30 बजे तीसरे दौर की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अपना रुख स्पष्ट कर सकती है। Read More- Breaking News: जंतर-मतर में पथराव के बाद लाठीचार्ज, पुलिसकर्मियों समेत कई घायल
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









