Breaking News: धनबाद से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने गैंगस्टर प्रिंस खान की कथित धमकी के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है। विधायक का आरोप है कि उन्हें फोन और मैसेज के जरिए धमकी दी गई।
Breaking News: मामले की जांच में जुटी पुलिस
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और कानूनी कार्रवाई को लेकर भी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें कि प्रिंस खान के द्वारा निरसा विधायक अरूप चटर्जी को फोन, व्हाट्सएप मैसेज और ऑडियो के जरिए कथित तौर पर धमकी मिलने के बाद धनबाद पुलिस ने वासेपुर स्थित उसके घर पर कुर्की-जप्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी। शनिवार सुबह एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
Breaking News: 24 घंटे के भीतर रकम देने की धमकी
विधायक अरूप चटर्जी के अनुसार, प्रिंस खान लगातार उन्हें फोन कर रहा था। कॉल रिसीव नहीं करने पर व्हाट्सएप के जरिए पैसे की मांग करते हुए 24 घंटे के भीतर रकम देने की धमकी दी गई। ऑडियो संदेश में कोयले के कारोबार का भी उल्लेख किया गया था। इसके बाद विधायक ने धनबाद एसएसपी से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
Read More- शराब के लिए 400 रुपए नहीं देने पर शख्स ने कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Breaking News: प्रिंस खान पर हत्या, रंगदारी, फायरिंग के कई मामले दर्ज
पुलिस का कहना है कि प्रिंस खान लंबे समय से फरार है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, फायरिंग, धमकी और आपराधिक साजिश समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। अदालत में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उसके खिलाफ पहले ही कुर्की-जप्ती का आदेश जारी किया जा चुका है। इसी आदेश के तहत शनिवार को कार्रवाई की गई।
Read More- Breaking News: गैंगस्टर प्रिंस खान के घर चली बुलडोजर-विधायक को धमकी पड़ी महंगी
धनबाद पुलिस का दावा है कि प्रिंस खान फिलहाल पाकिस्तान में छिपा हुआ है और सोशल मीडिया तथा इंटरनेट कॉलिंग के जरिए अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। उसके नेटवर्क को पूरी तरह कमजोर करने के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









