Palamu: पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपराही नावाडीह गांव में पत्नी के द्वारा पति को शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नंद यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
400 रुपए नहीं देने पर की आत्महत्या
मिली जानकारी के मुताबिक नंद यादव अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर अपने घर लौटा। उसने अपनी पत्नी से और शराब खरीदने के लिए 400 रुपये की मांग की। जब पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरु हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि नंद यादव ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की। पिटाई के बाद उसने कमरा अंदर से बंद कर आत्महत्या कर ली।
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
आनन-फानन में ग्रामीणों ने नंद यादव को तुरंत रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) रेफर किया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई।










