Ranchi: राजधानी रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र के कटचाचो गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान संदीप जॉर्ज कच्छप के रुप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले का जांच में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कई दिनों से मानसिक तनाव में था युवक
परिजनों के मुताबिक संदीप ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ रात का खाना खाया और फिर सब अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। देर रात करीब 12 बजे जब परिजनों की नजर संदीप के कमरे पर पड़ी, तो उसका दरवाजा खुला हुआ था।
संदेह होने पर जब घरवाले कमरे के अंदर गए, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। संदीप छत की लकड़ी के सहारे गमछे का फंदा बनाकर उस पर लटका हुआ था। यह खौफनाक मंजर देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
Read More- कोडरमा में नाबालिग युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका की आनी थी बारात
मामले की जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि संदीप अविवाहित था और घर के पास ही अपने चाचा की चिकन दुकान में काम कर परिवार की मदद करता था। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में चल रहा था। हालांकि, उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वास्तविक वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
Read More- बोकारो में मुहर्रम के दौरान दो दलित युवकों की पिटाई से बवाल, ग्रामीणोें के बीच घिरी पुलिस!
घटना की सूचना मिलते ही मांडर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS, रांची) भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है।
Read More- कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









