Breaking News: राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। JPSC और JSSC में कथित गड़बड़ी को लेकर आंदोलनरत छात्रों और राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच अहम सहमति बन गई है। सरकार ने मामले की जांच अब ईडी से कराने की बात कही है। हालांकि राज्य सरकार की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Breaking News: सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा से जुड़े वित्तीय मामलों की जांच ED से कराने पर सहमति बनी है। हालांकि, इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। छात्रों की प्रमुख मांगों में परीक्षा प्रक्रिया की जांच और व्यवस्था में सुधार शामिल है। वहीं, परीक्षा रिफॉर्म को लेकर सरकार और छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत अभी जारी है। छात्रों की मांग है कि भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया जाए।Breaking News: छात्रों के द्वारा कई दिनों से किया जा रहा प्रदर्शन
बताते चलें कि राजधानी रांची में कई दिनों से JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के द्वारा कई दिनों से लगातार आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों के बीच पहले भी वार्ता के दौर हुए थे, लेकिन गतिरोध पूरी तरह खत्म नहीं हो सका था। रविवार की बातचीत को इसी क्रम में अहम माना जा रहा है। फिलहाल छात्रों की ओर से अंतिम निर्णय और आंदोलन समाप्त करने को लेकर औपचारिक घोषणा का इंतजार है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










