Breaking News: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहा विवाद परीक्षा रद्द होने के बाद भी थमा नहीं है। सरकार के फैसले के बाद जहां आंदोलन से जुड़े कुछ छात्र इसे अपनी मांगों की जीत मानकर जश्न मना रहे हैं, वहीं JSSC से चयनित और नियुक्त अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Breaking News: परीक्षा रद्द करने के फैसले पर छात्रों की नाराजगी
रांची में JSSC से चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रोजेक्ट भवन के पास प्रदर्शन के बाद अब अभ्यर्थी हटिया चौक पहुंच गए हैं। यहां वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और परीक्षा रद्द करने के फैसले पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।Breaking News: TDPL से कराई गई परीक्षाओं को सरकार ने किया रद्द
दरअसल, झारखंड सरकार ने 18 अगस्त को JSSC-CGL परीक्षा समेत TDPL से कराई गई परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया। इसके साथ ही सरकार ने कई अन्य भर्ती परीक्षाओं की भी जांच का निर्णय लिया। फैसले के बाद पहले से आंदोलन कर रहे छात्रों ने इसे बड़ी सफलता बताया। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत कुछ प्रदर्शनकारियों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की। हालांकि, सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन का एक हिस्सा आगे भी सक्रिय रहा।निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था और जांच की मांग
दूसरी ओर, JSSC-CGL के जरिए नौकरी पा चुके अभ्यर्थियों के सामने अब नियुक्ति का सवाल खड़ा हो गया है। इसी को लेकर उन्होंने प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन किया और अब हटिया चौक पर विरोध जता रहे हैं। इस तरह परीक्षा रद्द होने के बाद झारखंड में आंदोलन दो अलग-अलग पक्षों में दिखाई दे रहा है। एक पक्ष निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था और जांच की मांग को लेकर फैसले का समर्थन कर रहा है, जबकि नियुक्त अभ्यर्थी अपने भविष्य और नौकरी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video












