Breaking News: हाल के दिनों में ई-रिक्शा (टुकटुक) वाहनों में आने वाली दिक्कतों के बीच केन्द्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए तीन मोबाइल ऐप को ऐप स्टोर से हटाने के निर्देश दिया है। इन एप्स में BAT-BMS, Losigi और EPOC Li-ion शामिल हैं। इन एप्स की मदद से वाहन के बैट्री को नियंत्रित करने की लगातार शिकायत मिल रही थी।
Breaking News: बैटरी से कनेक्ट होकर बंद होने की मिल रही थी शिकायत
बतातें चलें कि इन ऐप्स के जरिए कुछ मामलों में ब्लूटूथ के माध्यम से ई-रिक्शा की लीथियम बैटरी से कनेक्ट होकर उसे बंद किए जाने की शिकायतें मिली थीं। इसके कारण चलते वाहन अचानक रुकने की घटनाएं सामने आईं और कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए।
सरकार का कहना है कि कुछ ई-रिक्शा में इस्तेमाल होने वाले ब्लूटूथ आधारित बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) में पर्याप्त सुरक्षा नहीं थी। पासवर्ड या मजबूत एन्क्रिप्शन की कमी के कारण ये ऐप बैटरी से आसानी से कनेक्ट हो जाते थे। हालांकि, सामान्य कारों की बैटरियों में अधिक सुरक्षित एन्क्रिप्शन सिस्टम होने के कारण ऐसी समस्या नहीं होती।
Breaking News: चीन की कंपनी Shenzhen Grenergy Technology ने विकसित किया है BAT-BMS एप
बताया गया कि BAT-BMS एक रियल-टाइम बैटरी मॉनिटरिंग ऐप है, जिसे चीन की कंपनी Shenzhen Grenergy Technology ने विकसित किया है। इसका मूल उद्देश्य बैटरी की स्थिति और प्रदर्शन की जानकारी देना है। फिलहाल सरकार ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित ऐप्स को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।










