मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Dhanbad News: विधायक अरूप चटर्जी का सांसद ढुल्लू महतो पर पलटवार, कहा- खुद को हरिश्चंद्र बताने वाले सांसद पहले अपने गिरेबान में झांकें

सांसद द्वारा उनके स्वर्गीय पिता पर की गई टिप्पणी से नाराज विधायक ने धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर सांसद के बयान की कड़ी निंदा की।

जून 30, 2026
in Breaking News, धनबाद Dhanbad
A A
dhanbad news

dhanbad news

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Dhanbad News: धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के बयान को लेकर निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने मोर्चा खोल दिया है। सांसद द्वारा उनके स्वर्गीय पिता पर की गई टिप्पणी से नाराज विधायक ने धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर सांसद के बयान की कड़ी निंदा की। अरूप चटर्जी ने कहा कि उनके पिता हमेशा मजदूरों के हित के लिए संघर्ष करते रहे और आज भी उनके शहादत दिवस पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं। उन्होंने सांसद ढुल्लू महतो पर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद खुद को हरिश्चंद्र बताते हैं और दूसरों को माफिया कहते हैं, जबकि उनके कई मामलों की जांच होनी चाहिए। विधायक ने आरोप लगाया कि धनबाद में कोयले के अवैध कारोबार में सांसद की बड़ी भूमिका है और उनके बेटे भी इसी कारोबार में लगे हुए हैं।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल
  • प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान की जमानत खारिज, इकबाल हत्याकांड में है आरोपी
  • जयराम महतो समेत चार को अग्रिम जमानत, चार्ज फ्रेम होने तक हर तारीख पर कोर्ट में रहना होगा मौजूद

Toggle
  • हार्डकोक उद्योग को बर्बाद करने में लगे सांसद
    • फ्लाईओवर विवाद पर अरूप चटर्जी ने सांसद पर साधा निशाना
      • पार्टी ऐसे व्यक्ति को टिकट देने पर करे विचार

हार्डकोक उद्योग को बर्बाद करने में लगे सांसद

अरूप चटर्जी ने कहा कि सांसद हार्डकोक उद्योग को बर्बाद करने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद कई हार्डकोक भट्ठों का संचालन कर चोरी के कोयले को खपाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि धनबाद में सांसद से बड़ा माफिया कोई नहीं है। उन्होंने सांसद के सीबीआई और ईडी जांच वाले बयानों पर भी हमला बोला और कहा कि अगर सांसद खुद को बेदाग मानते हैं तो जांच से क्यों डरते हैं। विधायक ने कहा कि अगर सांसद सच में गरीबों के मसीहा हैं तो उनके नाम पर कब्जे वाली जमीन गरीबों को दान कर देनी चाहिए।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

फ्लाईओवर विवाद पर अरूप चटर्जी ने सांसद पर साधा निशाना

फ्लाईओवर विवाद को लेकर भी अरूप चटर्जी ने सांसद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गोविंदपुर-निरसा एलिवेटेड फ्लाईओवर की मांग क्षेत्र की जनता की थी और यह योजना सांसद बनने से पहले ही स्वीकृत हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद सिर्फ श्रेय लेने की राजनीति कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि धनबाद का गया पुल विधायक राज सिन्हा के प्रयासों का परिणाम है, लेकिन सांसद उस पर भी अपना श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद केंद्र सरकार से आज तक एक नाला तक का फंड पास नहीं करा पाए। वहीं फ्लाईओवर निर्माण में कमीशन के आरोपों पर अरूप चटर्जी ने कहा कि उनका विरोध सिर्फ इस बात को लेकर है कि टेंडर लेने वाली कंपनी काम को कोयला माफियाओं के हाथों न सौंपे। उन्होंने गोपालीगंज क्षेत्र की जमीन और वसूली को लेकर भी सांसद पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निरसा में कोई धमका कर काम नहीं कर सकता। विधायक ने सांसद पर रंगदारी और अवैध कोयला कारोबार के आरोप लगाते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद आरोपों से घिरा है, वह दूसरों को बदनाम करने में लगा है।

पार्टी ऐसे व्यक्ति को टिकट देने पर करे विचार

अरूप चटर्जी ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को ऐसे व्यक्ति को टिकट देने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2029 में भाजपा ऐसे व्यक्ति को टिकट नहीं देगी। साथ ही उन्होंने सांसद को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो निर्दलीय चुनाव लड़कर दिखाएं। बता दें कि बीते दिनों सांसद ढुल्लू महतो ने गोविंदपुर-निरसा एलिवेटेड फ्लाईओवर मामले को लेकर विधायक अरूप चटर्जी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह उनके पिता के समय से विधायक हैं और अरूप चटर्जी अनुकंपा और दया पर विधायक बने हैं। इसी बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

image
Aditya

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल
धनबाद Dhanbad

ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

सितम्बर 21, 2026
प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान की जमानत खारिज, इकबाल हत्याकांड में है आरोपी
धनबाद Dhanbad

प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान की जमानत खारिज, इकबाल हत्याकांड में है आरोपी

सितम्बर 21, 2026
Anticipatory bail granted to four individuals, including Jairam Mahto; they must appear in court on every date of hearing until charges are framed.
धनबाद Dhanbad

जयराम महतो समेत चार को अग्रिम जमानत, चार्ज फ्रेम होने तक हर तारीख पर कोर्ट में रहना होगा मौजूद

सितम्बर 21, 2026
Next Post
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ बैठक में

रांची में AIIMS की मांग तेज: दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने RIMS-2 के लिए मांगे ₹2000 करोड़

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन: दीपिका पांडेय सिंह ने महात्मा गांधी के नाम नई योजना, 433 रुपये मजदूरी और मनरेगा बकाया भुगतान की उठाई मांग

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

सितम्बर 21, 2026

प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान की जमानत खारिज, इकबाल हत्याकांड में है आरोपी

राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता: सिमडेगा ने दो खिताब जीते, खूंटी ने एक ट्रॉफी पर किया कब्जा

जयराम महतो समेत चार को अग्रिम जमानत, चार्ज फ्रेम होने तक हर तारीख पर कोर्ट में रहना होगा मौजूद

आसनसोल का 30 साल का मास्टरप्लान तैयार! बंद कारखानों में फिर उद्योग, दामोदर पर नया पुल और एलिवेटेड कॉरिडोर की योजना

25 बच्चों का कोच्चि में होगा मुफ्त हृदय उपचार, सरकार देगी 10 लाख तक का खर्च

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra