Ranchi: रांची महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत रविवार को कार्निवल बैंक्विट हॉल में ‘संविधान संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने की। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर समेत कई नेताओं ने छात्रों को संविधान, लोकतंत्र और युवाओं की भूमिका पर संबोधित किया।
संविधान हर नागरिक को समान अवसर देता है-केशव महतो कमलेश
के. राजू ने कहा कि भारत का संविधान केवल कानून की किताब नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। उन्होंने युवाओं से संविधान में निहित समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Read More- कोडरमा में बिहार पुलिस की रेड! भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संविधान हर नागरिक को समान अवसर और सम्मानजनक जीवन का अधिकार देता है। उन्होंने छात्रों से संविधान को केवल परीक्षा का विषय नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शक बनाने की अपील की।
युवा शक्ति लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है-वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि युवा शक्ति लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक होंगे तो देश का लोकतंत्र और मजबूत होगा।
Read More- Breaking News: प्रशांत किशोेर ने किया बांकीपुर उपचुनाव लड़ने का ऐलान
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े सवाल पूछे और अपने विचार भी साझा किए। अंत में संविधान की प्रस्तावना के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। आयोजकों ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का उद्देश्य युवाओं को संविधान और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है।
Read More- मुझे सुरक्षा की जरुरत नहीं-वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई Y श्रेणी की सुरक्षा

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









