मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बोले– “गुरुजी भले शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार अमर हैं”

दिशोम गुरु पद्मभूषण स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को रामगढ़ जिले के लुकैया टांड़ स्थित सोबरन मांझी स्मृति परिसर में श्रद्धांजलि सभा, प्रतिमा अनावरण, विकास मेला सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम तथा करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास का आयोजन किया गया।

अगस्त 21, 2026
in झारखंड Jharkhand News, Breaking News
A A
Chief Minister Hemant Soren turned emotional on the first death anniversary of 'Dishom Guru' Shibu Soren, stating, "Even though Guruji is not physically among us, his ideals are immortal."

Chief Minister Hemant Soren turned emotional on the first death anniversary of 'Dishom Guru' Shibu Soren, stating, "Even though Guruji is not physically among us, his ideals are immortal."

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
दिशोम गुरु पद्मभूषण स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को रामगढ़ जिले के लुकैया टांड़ स्थित सोबरन मांझी स्मृति परिसर में श्रद्धांजलि सभा, प्रतिमा अनावरण, विकास मेला सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम तथा करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, मंत्रीमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन उनके परिवार के साथ-साथ पूरे झारखंड तथा देशभर के आदिवासी, दलित, पिछड़े और शोषित समाज के लिए अत्यंत भावुक और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पहले आज ही के दिन दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अंतिम सांस ली थी और पंचतत्व में विलीन हुए थे। उन्होंने कहा कि महान व्यक्तित्व कभी समाप्त नहीं होते, वे अपने विचारों, सिद्धांतों और संघर्षों के माध्यम से हमेशा लोगों के बीच जीवित रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लुकैया टांड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण इसलिए किया गया है ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने इतिहास, संघर्ष और बलिदान को कभी न भूलें। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों को यह जानना चाहिए कि किस प्रकार शोषण के खिलाफ उनके पूर्वजों ने लंबा संघर्ष किया और उसी संघर्ष का परिणाम अलग झारखंड राज्य के रूप में सामने आया। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेकर ही भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है। अपने दादा स्वर्गीय सोबरन मांझी को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक शिक्षक थे, जिनकी असामाजिक तत्वों ने निर्मम हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके जन्म से पहले हुई थी, लेकिन आज भी समाज में ऐसे तत्व नए रूप में मौजूद हैं। उन्होंने चिंता जताई कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश लगातार आगे बढ़ रहा है, लेकिन आज भी गांवों और कस्बों में ऐसी ताकतें सक्रिय हैं जो समाज में भय और अशांति का माहौल बनाने का प्रयास करती हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि झारखंड वीरों की धरती है और यहां के लोग वीरों के वंशज हैं। उन्होंने कहा कि अपनी ताकत का उपयोग समाज और राज्य के विकास के लिए करना होगा तथा समाज को बांटने वाली शक्तियों से सावधान रहना होगा। उन्होंने लोगों से राज्य की अस्मिता, अधिकार और एकता की रक्षा के लिए संगठित रहने की अपील की। इससे पहले कार्यक्रम में विधायक ममता देवी, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के आंदोलन तथा झारखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शोषित-वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक था। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगभग 102.50 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया। साथ ही विकास मेला सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बताए रास्ते पर चलकर झारखंड को विकास और सामाजिक न्याय के पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया तथा सभी को जोहार के साथ धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
    JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
  • MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
    MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
  • झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
    झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
  • झारखंड के युवाओं के आंदोलन का शांतिपूर्ण समाधान, खड़गे ने CM हेमंत सोरेन समेत पूरी कैबिनेट को दी बधाई
    झारखंड के युवाओं के आंदोलन का शांतिपूर्ण समाधान, खड़गे ने CM हेमंत सोरेन समेत पूरी कैबिनेट को दी बधाई
WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
📌 यह भी पढ़ें:
  • 22 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? जानें रांची से जमशेदपुर तक मौसम का हाल
  • आसनसोल का 30 साल का मास्टरप्लान तैयार! बंद कारखानों में फिर उद्योग, दामोदर पर नया पुल और एलिवेटेड कॉरिडोर की योजना
  • पदातिक एक्सप्रेस में 16.41 लाख की चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

Jharkhand Weather Update 22 September 2026 heavy rain alert
झारखंड Jharkhand News

22 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? जानें रांची से जमशेदपुर तक मौसम का हाल

सितम्बर 22, 2026
ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल
धनबाद Dhanbad

ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

सितम्बर 21, 2026
प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान की जमानत खारिज, इकबाल हत्याकांड में है आरोपी
धनबाद Dhanbad

प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान की जमानत खारिज, इकबाल हत्याकांड में है आरोपी

सितम्बर 21, 2026
Next Post
आज का राशिफल 5 अगस्त 2026 – सभी 12 राशियों की जानकारी

5 अगस्त 2026 राशिफल: शूल योग में किन राशियों को मिलेगा लाभ?

झारखंड में बारिश के दौरान सड़क पर पानी और बादलों से घिरा आसमान, मौसम विभाग की चेतावनी

झारखंड में आज फिर बरसेगा मानसून! रांची से जमशेदपुर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update 22 September 2026 heavy rain alert

22 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? जानें रांची से जमशेदपुर तक मौसम का हाल

सितम्बर 22, 2026

22 सितंबर 2026 राशिफल: मेष को नए काम में सफलता, सिंह को मिलेगा मेहनत का फल

ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान की जमानत खारिज, इकबाल हत्याकांड में है आरोपी

राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता: सिमडेगा ने दो खिताब जीते, खूंटी ने एक ट्रॉफी पर किया कब्जा

जयराम महतो समेत चार को अग्रिम जमानत, चार्ज फ्रेम होने तक हर तारीख पर कोर्ट में रहना होगा मौजूद

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra