Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने पुलिस के सहयोग से रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद जिले में एक साथ 18 स्थानों पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान जांच टीम ने JPSC परीक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, विभिन्न बैंकों की पासबुक और चेकबुक जब्त की हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों की OMR शीट्स की कार्बन कॉपी, एडमिट कार्ड और मार्कशीट भी बरामद की गई हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
सभी परीक्षाओं में चयन की वैधता की जांच में जुटी CID
CID के अनुसार, अनुसंधान के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि मामले के मुख्य आरोपी ने पहले कई प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की थीं। अब उन सभी चयन प्रक्रियाओं की वैधता की जांच की जा रही है। इनमें झारखंड पुलिस, नेवी, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC), आईआरबी, सीआरपीएफ और कोल फील्ड्स लिमिटेड की भर्ती परीक्षाएं भी शामिल हैं। Read More- कोडरमा में IB और पुलिस की छापेमारी, पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 लोग हिरासत में जांच के तहत विशेष जांच दल (SIT) और CID ने संबंधित भर्ती एजेंसियों से आवेदन पत्र, मूल्यांकन रिकॉर्ड, चयन प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज और अन्य अभिलेख उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि मामले की व्यापक और तथ्यात्मक जांच पूरी की जा सके। Read More- Big Breaking : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, 30 साल बाद बीजेपी का किला ढहा अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि मामले के मुख्य आरोपी ने पूर्व में कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिता परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं। सीआईडी अब इन सभी परीक्षाओं में चयन की वैधता की जांच कर रही है। Read More- कौन है Prashant Kishor, यूएन की नौकरी छोड़कर राजनीति में कैसे आए-जाने पूरी कहानी
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








