मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

बिरनी में 12वीं की छात्रा की दर्दनाक मौत, दो घंटे तक जाम रहा कोवाडा-कोडरमा मार्ग

अगस्त 21, 2026
in Uncategorized
A A
बिरनी में 12वीं की छात्रा की दर्दनाक मौत, दो घंटे तक जाम रहा कोवाडा-कोडरमा मार्ग
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
Giridih: बिरनी प्रखंड के गारागुरु गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं कक्षा की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब छात्रा अपने माता-पिता के साथ भरकट्टा बाजार कपड़े खरीदने जा रही थी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर कोवाडा–कोडरमा मुख्य मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया।

भरकट्टा बाजार कपड़े खरीदने जा रही थी युवती

मृतका की पहचान गारागुरु निवासी प्रकाश वर्मा की इकलौती पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शनिवार को पूरा परिवार बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए बोलबम यात्रा पर निकलने वाला था। इसी की तैयारी के लिए वे मोटरसाइकिल से भरकट्टा बाजार कपड़े खरीदने जा रहे थे। मृतका के पिता प्रकाश वर्मा ने बताया कि वे अपनी पत्नी और पुत्री के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान छात्रा के सिर पर वाहन का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और अज्ञात वाहन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी संदीप कुमार मद्धेशिया, भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय, एसआई जितेंद्र सिंह तथा सशस्त्र बल घटनास्थल पर पहुंचे।

फरार वाहन और चालक की पहचान में जुटा प्रशासन

अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और अज्ञात वाहन की शीघ्र पहचान कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है तथा विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • 400 रुपए किलो वाला खुखड़ी खाने से कोडरमा में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की तबियत बिगड़ी
    400 रुपए किलो वाला खुखड़ी खाने से कोडरमा में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की तबियत बिगड़ी
  • कोडरमा में अवैध अल्ट्रासाउंड क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, दो संचालकों से पूछताछ
    कोडरमा में अवैध अल्ट्रासाउंड क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, दो संचालकों से पूछताछ
  • Dhanbad में सब्जी खरीदने के दौरान मोबाइल चोरी, संदेह पर युवक पकड़ा गया; पुलिस पूछताछ जारी
    Dhanbad में सब्जी खरीदने के दौरान मोबाइल चोरी, संदेह पर युवक पकड़ा गया; पुलिस पूछताछ जारी
  • Koderma: पारिवारिक कलह के बीच युवक ने उठाया बड़ा कदम, परिवार ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान
    Koderma: पारिवारिक कलह के बीच युवक ने उठाया बड़ा कदम, परिवार ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान
च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

📌 यह भी पढ़ें:
  • Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख
  • Ghatshila: मुख्यमंत्री सारथी योजना पर लगे आरोपों के बीच निर्माण सर्विसेस के निदेशक ने जारी किया स्पष्टीकरण

Table of Contents

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Toggle
  • भरकट्टा बाजार कपड़े खरीदने जा रही थी युवती
    • फरार वाहन और चालक की पहचान में जुटा प्रशासन
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख
Uncategorized

Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख

सितम्बर 5, 2026
Ghatshila: Director of Nirman Services issues clarification.
Uncategorized

Ghatshila: मुख्यमंत्री सारथी योजना पर लगे आरोपों के बीच निर्माण सर्विसेस के निदेशक ने जारी किया स्पष्टीकरण

अगस्त 24, 2026
Uncategorized

अगस्त 21, 2026
Next Post
Breaking News: JPSC अभ्यर्थियों और सरकार के बीच वार्ता खत्म, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Breaking News: JPSC अभ्यर्थियों और सरकार के बीच वार्ता खत्म, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Horoscope Today 8 August 2026

Horoscope Today: आज इन 3 राशियों पर बड़ा संकट, वृषभ और कुंभ वालों को मिलेगी सबसे बड़ी खुशखबरी!

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update 22 September 2026 heavy rain alert

22 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? जानें रांची से जमशेदपुर तक मौसम का हाल

सितम्बर 22, 2026

22 सितंबर 2026 राशिफल: मेष को नए काम में सफलता, सिंह को मिलेगा मेहनत का फल

ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान की जमानत खारिज, इकबाल हत्याकांड में है आरोपी

राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता: सिमडेगा ने दो खिताब जीते, खूंटी ने एक ट्रॉफी पर किया कब्जा

जयराम महतो समेत चार को अग्रिम जमानत, चार्ज फ्रेम होने तक हर तारीख पर कोर्ट में रहना होगा मौजूद

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra