Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गुलफाम मुजीबी के असामयिक निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे कांग्रेस परिवार एवं झारखंड की सामाजिक-राजनीतिक के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। साथ ही प्रदेश प्रभारी के0 राजू जी को डॉ मुंजीबी के निधन की समाचार प्राप्त होन पर उन्होंने भी शोक संवेदना प्रकट किये।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. गुलफाम मुजीबी जीवनभर कांग्रेस की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव एवं जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, अल्पसंख्यक समाज सहित समाज के सभी वर्गों की आवाज़ को बुलंद करने तथा सामाजिक न्याय और भाईचारे की भावना को सशक्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सार्वजनिक जीवन संघर्ष, सादगी, ईमानदारी और सेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण था।
डॉ. मुजीबी हमारे संघर्ष के सच्चे साथी थे
उन्होंने कहा कि डॉ. मुजीबी हमारे संघर्ष के सच्चे साथी थे। उनका व्यवहार अत्यंत सरल, सहज और मिलनसार था। वे हर कार्यकर्ता को सम्मान देने में विश्वास रखते थे और संगठन के छोटे से छोटे कार्यकर्ता की बात को गंभीरता से सुनते थे। यही कारण था कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों में समान रूप से सम्मानित और लोकप्रिय थे।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुजीबी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
डॉ. गुलफाम मुजीबी के निधन पर सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, राजेश ठाकुर डॉ प्रदीप बलमुचू, डॉ रामेश्वर उरांव, बंधु तिर्की, आलमगीर आलम, प्रदीप यादव, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ एम तौसीफ, राजन वर्मा, सुनीत शर्मा, उज्ज्वल तिवारी, डॉ राजीव नारायण प्रसाद, आलोक दूबे, डॉ राजेश गुप्ता, शशि भूषण राय, सोनाल शांति, अनवार अहमद अंसारी, रविन्द्र सिंह, जयशंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर अलाम, कमल ठाकुर, मंजूर अंसारी, आदि ने गहरा शोक व्यक्त प्रकट किया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









