Sudivya Kumar Sonu: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने दो प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि शोक की घड़ी को देखते हुए 7 सितंबर को प्रस्तावित लोकभवन मार्च-प्रदर्शन और 8 सितंबर को SIR को लेकर होने वाली बैठक अब स्थगित रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से कहा गया कि इस दुख की घड़ी में पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। कांग्रेस ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति मिलने की कामना की है।
Sudivya Kumar Sonu: निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है-के राजू
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजू ने भी सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मंत्री के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उनके अनुसार, असामयिक निधन से झारखंड ने एक समर्पित जनसेवक और संवेदनशील नेता को खो दिया है।
राजू ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस परिवार शोक संतप्त परिजनों तथा उनके समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।









