Ranchi: MMDR संशोधन कानून और चंदे से जुड़े आरोपों के मुद्दे पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस 26 सितंबर को लोक भवन मार्च करेगी। मार्च की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पार्टी के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्र की नीतियों से झारखंड के हितों पर लगातार चोट हो रही है। एक ओर जनता के सामने चंदा चोरी का सवाल गंभीर रूप से खड़ा है, वहीं दूसरी ओर MMDR संशोधन बिल के माध्यम से झारखंड के खनिज संसाधनों और उससे मिलने वाले राजस्व पर राज्य के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस इन दोनों मुद्दों पर चुप बैठने वाली नहीं है।
झारखंड की धरती देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है
उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। यहां के खनिज संसाधनों से देश को राजस्व मिलता है, इसलिए राज्य के प्राकृतिक संसाधनों पर झारखंड के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेगी।
बैठक में सभी विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों को 26 सितंबर के लोक भवन मार्च को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला एवं प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं से संपर्क करने, जनसमर्थन जुटाने तथा अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
Read More- बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते हुए दो दो डीलिंग क्लर्क गिरफ्तार
चंदे के नाम पर पारदर्शिता के सवाल हों
प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि 26 सितंबर का लोक भवन मार्च सिर्फ कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड के अधिकारों और हितों की आवाज को बुलंद करने का लोकतांत्रिक अभियान है। उन्होंने कहा कि चंदे के नाम पर पारदर्शिता के सवाल हों या झारखंड के खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों का मामला, कांग्रेस हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी है।
Read More- कोडरमा में पत्नी से विवाद के बाद कुएं में कूदा युवक, डूबने से मौत
झारखंड के अधिकारों की मजबूत आवाज बनेगा
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी विभाग और प्रकोष्ठ पूरी ताकत के साथ मार्च की तैयारियों में जुट गए हैं। 26 सितंबर को लोक भवन तक कांग्रेस का यह मार्च झारखंड के अधिकारों की मजबूत आवाज बनेगा।
Read More- Breaking News: 25 सितम्बर को कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
आज क़े इस बैठक में राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, गजेंद्र सिंह, युथ कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष कुमार गौरव, महिला कांग्रेस अध्य्क्ष रामा खलखो, सेवा दल अध्य्क्ष नवीन सिंह, निशांत जायसवाल, किसान कांग्रेस से सुभाष कुमार, सरयू केवट, ओम कर नाथ पांडेय, अज़हर रब्बानी पप्पू, प्रसाद पासवान सर्वर पोल, तारिक़ अनवर, पी नयार, उपस्थित रहे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








