Crime News: 23 मई 2025 को इंदौर के ट्रांसपोर्ट राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिल कर दी थी। इस घटना के बाद से देश ने यह कल्पना नहीं की होगी कि, ऐसी घटना वापस से दोहराई जाएगी। लेकिन पूणे से कुछ ऐसा ही मामला सामने आय़ा है, जहां मंगेतर ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिल कर इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में राजा रघुवंशी तो नहीं लेकिन एक बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत हो गई है। पुलिस ने विशाल के मंगेतर सिया गोयल औऱ उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल विशाल अपने मंगेतर के साथ 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गया हुआ थी। बाद में विशाल का शव खाई से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, सिया औऱ उसके बॉयफ्रेंड ने केतन को किले से 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। बाद में इसे हादसा बताने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह
मिली जानकारी के अनुसार विशाल पुणे जिले के गहुंजे के रहने वाले थे और परिवार के रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर थे। वहीं उनकी मंगेतक सिया पुणे के एक मसाला व्यापारी की बेटी है। दोनों को इसी साल नवंबर में शादी होने वाली थी। लेकिन शादी होने से पहले ही मंगेतक ने अपने होने वाले पति को मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवार वालों ने शादी को लेकर तैयारी पूरी कर ली थी, परिवार वालों ने 17 करोड़ खर्च करने की प्लानिंग भी कर रखी थी।
पहली कोशिश हुई नाकाम तो दूसरी कोशिश में दिया घटना को अंजाम
पुलिसे के द्वारा जो जानकारी दी गई है। उसके अनुसार आरोपी सिया और उसके बॉयफ्रेंड ने 14 जून को ही विशाल को मारने की योजना बना डाली थी। लेकिन पहली कोशिश नाकाम साबित हुई। जिसके बाद विशाल को 19 जून को सिया ने दोबारा ट्रेकिंग के लिए लोहागढ़ किले गई। जहां विशाल को किले से नीचे धक्का दे दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सिया ने परिवार वालों को यह बताया कि विशाल फिसल कर खाई के नीचे गिर गया। हालांकि पुलिस को सिया के इस बयान पर शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
चेतन से पूछताछ के बाद पूरे मामले का हुआ खुलासा
इसी बीच पुलिस ने शक के आधार पहले सिया के बॉयफ्रेंड चेतन को हिरासत में लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें चेतन ने पुलिस के सामने सारी सच्चाई उजागर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने सिया गोयल को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया गया, फिलहाल पुलिस अब घटनाक्रम की पूरी कड़ी जोड़ने, साथ ही फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने औऱ यह पता लगाने में जुटी है कि इस साचिश में कोई और भी शामिल है या नहीं।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।









