Ranchi Breaking News: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि, दिनदहाड़े लालपुर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में लूटपाट की कोशिश की, वहीं स्थानीय लोगों की तत्परता से अपराधियों को पकड़ लिया गया।
बताया जा रहा है, दो अपराधी ज्वलरी दुकान में लूट के इरादे से पहुंचे थे, तभी वहां मौजूद लोगों ने अपने सूझबूझ से उनको दबोच लिया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ जारी है।













