शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

CUJ के आईसीएसएसआर-प्रायोजित सीबीपी के छठे दिन मिश्रित-विधि शोध पर गहन विमर्श

दिसम्बर 6, 2025
in रांची Ranchi
A A
CUJ के आईसीएसएसआर-प्रायोजित सीबीपी के छठे दिन मिश्रित-विधि शोध पर गहन विमर्श
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi : भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) द्वारा प्रायोजित तथा झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) के शिक्षा विभाग एवं अर्थशास्त्र एवं विकास अध्ययन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो-सप्ताहिक क्षमता निर्माण कार्यक्रम (CBP) के छठे दिन की शुरुआत एक आध्यात्मिक प्रेरणा और बौद्धिक उत्थान से परिपूर्ण “त्वमेव माता च पिता त्वमेव” के शांतिपूर्ण उच्चारण से हुआ। तत्पश्चात, पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. तपन कुमार बसंतिया एवं डॉ संहिता सुचरिता ने दिन के विषय विशेषज्ञों का हार्दिक स्वागत एवं सम्मान करते हुए सत्रों की औपचारिक शुरुआत की।

दिन के शैक्षणिक सत्रों का एक प्रमुख एवं महत्वपूर्ण भाग इग्नू (IGNOU), नई दिल्ली के शिक्षा संकाय के प्रो. अरविंद कुमार झा द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने मिश्रित-विधि दृष्टिकोण, गुणात्मक शोध परंपराओं तथा विविध शोध अवसरों एवं फेलोशिपों के संदर्भ में विचारोत्तेजक सत्र प्रस्तुत किए, जिनमें प्रतिभागियों को सक्रिय रूप से सम्मिलित किया गया। इसके उपरांत, प्रो. झा ने मिश्रित-विधि (Mixed-Method) शोध की दार्शनिक नींवों का सूक्ष्म और विशद विश्लेषण प्रस्तुत किया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
📌 यह भी पढ़ें:
  • 2 साल से महिला थाना के चक्कर लगा रही युवती, फिर भी नहीं मिला इंसाफ! जानिए क्या है पूरा मामला
  • सितंबर में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे Bank, हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
  • Ranchi Illegal Hoarding: रांची में 350 अवैध होर्डिंग पर चलेगा बुलडोजर? आज रात 12 बजे के बाद शुरू होगा नगर निगम का बड़ा अभियान

सत्र का आरंभ उन्होंने प्रतिभागियों से एक मूलभूत प्रश्न पर चिंतन करने का आग्रह करते हुए किया- “क्या शोध एक अन्वेषण मात्र है?” तत्पश्चात स्पष्ट किया गया कि शोध एक व्यवस्थित एवं संगठित प्रक्रिया है, जिसमें सूचनाओं का संग्रहण, व्यवस्थित वर्गीकरण तथा तर्कपूर्ण विश्लेषण शामिल होता है। इस प्रक्रिया के माध्यम से विश्वसनीय व्याख्याएँ विकसित की जाती हैं, जो अंततः ज्ञान के स्वरूप में परिणत होती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से निवेदन किया कि वे शोध को मात्र यांत्रिक प्रक्रिया के रूप में न अपनाएँ, अपितु इसके निर्माण एवं प्रक्रिया में निहित मूलभूत तत्वों- जैसे जिज्ञासा, स्पष्टता, व्यवस्थितता और चिंतनशील तर्क- को समग्र रूप से समझें। शोध पद्धतियों की व्याख्या करते हुए उन्होंने आगमनात्मक (Inductive) तथा निगमनात्मक (Deductive) तर्क के संबंध में प्रचलित एक भ्रांति का निराकरण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये दोनों विधियाँ परस्पर विरोधी नहीं हैं, बल्कि “एक ही सिक्के के दो पहलू” हैं- जहाँ निगमन आगमन के बिना अधूरा है, वहीं आगमन भी निगमन के बिना पूर्ण नहीं होता।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

“मानव मस्तिष्क के न्यूरॉन भले ही 99.99% समान हों, पर प्रत्येक व्यक्ति की समझ, सीखने की प्रक्रिया और अर्थ-निर्माण बिल्कुल भिन्न होता है—हर इंसान अपनी विशिष्ट कहानी स्वयं रचता है।” — प्रो. अरविंद कुमार झा

ये दोनों तर्क प्रक्रियाएँ एक-दूसरे की पूरक हैं—एक-दूसरे को मजबूती देती हैं और परस्पर सहयोग से निरंतर विकसित होती रहती हैं। मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों के संदर्भ में समानता स्थापित करते हुए, प्रो. झा ने पियाजे एवं वायगोत्स्की के विचारों का उल्लेख किया और विशद रूप से समझाया कि व्यक्ति किस प्रकार परस्पर क्रिया, चिंतन तथा संज्ञानात्मक विकास की प्रक्रियाओं के माध्यम से अर्थ का निर्माण करता है। उन्होंने उल्लेख किया, “मानव मस्तिष्क के न्यूरॉन भले ही 99.99% समान हों, पर प्रत्येक व्यक्ति की समझ, सीखने की प्रक्रिया और अर्थ-निर्माण बिल्कुल भिन्न होता है—हर इंसान अपनी विशिष्ट कहानी स्वयं रचता है।” प्रतीकात्मक अन्तःक्रिया (Symbolic Interactionism) पर चर्चा करते हुए प्रो. झा ने ऐसे प्रेरक प्रश्न उठाए, जिन्होंने प्रतिभागियों को सामान्यतः स्वीकार की जाने वाली सामाजिक धारणाओं पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित किया—जैसे, “क्या माँ बच्चे को जन्म देती है, या बच्चा माँ की पहचान को जन्म देता है?”—जिससे स्पष्ट हुआ कि सामाजिक भूमिकाएँ और पहचानें परस्पर अन्तःक्रिया के माध्यम से निर्मित होती हैं। समापन सत्र में प्रो. झा द्वारा “देश और विदेश में उपलब्ध शोध छात्रवृत्तियों एवं सहायता के अवसर” विषय पर एक संवादात्मक चर्चा किया। इस सत्र में प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार की वित्तपोषण योजनाओं, डॉक्टोरल एवं पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप, ट्रैवल ग्रांट, प्रारंभिक-करियर शोध पुरस्कार तथा शैक्षणिक विनिमय (Academic Exchange) के अवसरों के विषय में सूचित किया गया।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

रांची विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बिनोद नारायण ने भी “शोध में पुस्तकालय और ई-पुस्तकालय का उपयोग” विषय पर अपने विचार रखे। डॉ. नारायण ने शोध को सुदृढ़ एवं गंभीर समग्रता प्रदान करने में पुस्तकालयों की महत्तवपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को अवगत कराया कि किस प्रकार प्रभावी तरीके से शैक्षणिक स्रोत्रों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए, डिजिटल डेटाबेस का समुचित उपयोग किया जाए, ई-लाइब्रेरी में संबंधित सामग्री की खोज की जाए एवं साहित्य को व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध रूप में संरक्षित किया जाए। साथ ही, विभिन्न संस्थागत रिपॉज़िटरी, अनुक्रमण सेवाओं (इंडेक्सिंग सेवाओं) तथा ऑनलाइन पोर्टलों का प्रदर्शन कर, प्रतिभागियों को विश्वसनीय एवं उच्च गुणवत्ता वाली शोध सामग्री तक दक्षतापूर्वक पहुँचने की रणनीतियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। छठे दिन के सत्रों में प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय भागीदारी रही।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

ranchi woman 2 year police station case marriage promise sexual exploitation
रांची Ranchi

2 साल से महिला थाना के चक्कर लगा रही युवती, फिर भी नहीं मिला इंसाफ! जानिए क्या है पूरा मामला

सितम्बर 10, 2026
Banks to remain closed for three consecutive days in September; complete essential tasks before the strike.
झारखंड Jharkhand News

सितंबर में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे Bank, हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

सितम्बर 10, 2026
Will bulldozers raze 350 illegal hoardings in Ranchi? The Municipal Corporation's major drive begins after midnight tonight.
रांची Ranchi

Ranchi Illegal Hoarding: रांची में 350 अवैध होर्डिंग पर चलेगा बुलडोजर? आज रात 12 बजे के बाद शुरू होगा नगर निगम का बड़ा अभियान

सितम्बर 9, 2026
Next Post
Jharkhand News: जमशेदपुर में बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Jharkhand News: जमशेदपुर में बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Jharkhand News: देवघर में गरजे नड्डा: लूट, अपराध और घुसपैठ-झारखंड में माफिया राज

Jharkhand News: देवघर में गरजे नड्डा: लूट, अपराध और घुसपैठ-झारखंड में माफिया राज

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

SIR पर कांग्रेस मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, फॉर्म-6 की समय सीमा बढ़ाने की मांग की

SIR पर कांग्रेस मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, फॉर्म-6 की समय सीमा बढ़ाने की मांग की

सितम्बर 11, 2026

कोडरमा में CID की देर रात छापेमारी, दो लोगों को साथ ले गई टीम

पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

प्लास्टिक बोरे में मिला सिर, जंगल में धड़-बलियापुर में महिला का शव मिलने से सनसनी

हजारीबाग में सेना के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

अब झारखंड की महिलाएं बनेंगी लखपति! पलाश दीदी कैफे से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra