Ranchi: झारखंड में छात्रवृति लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। कल्याण विभाग ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति में आवेदन की तिथि में बदलाव करते हुए 25 सितंबर तक बढ़ा दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक 2025-26 और 2026-27 के लिए छूटे हुए विद्यार्थी 25 अगस्त से 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
जुलाई महीने में ही खत्म हो गई थी आवेदन की तिथि
बताते चलें कि पहले छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की समय सीमा जुलाई महीने में ही खत्म हो गई थी। इसके बाद बड़ी संख्या में पात्र विद्यार्थियों के आवेदन से वंचित रहने की बात सामने आ रही थी। जिसके बाद शिक्षण संस्थानों और छात्र संगठनों ने आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग विभाग के सामने रखी थी।
विद्यार्थियों के हित को देखते हुए कल्याण विभाग ने अब आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव करते हुए 25 सितंबर तक बढ़ा दिया है। इससे उन छात्रों को आवेदन का मौका मिलेगा, जो तय समय में फॉर्म नहीं भर पाए थे।
ST, SC और OBC वर्ग के विद्यार्थियों को मिलती है छात्रवृत्ति?
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को 10वीं के बाद की पढ़ाई जारी रखने में सहायता देना है। इसके दायरे में इंटरमीडिएट, ITI, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर समेत अन्य मान्य पोस्ट-मैट्रिक पाठ्यक्रम आ सकते हैं।
झारखंड में यह योजना मुख्य रूप से ST, SC और OBC वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित की जाती है। हालांकि, पात्रता आय, वर्ग, संस्थान और पाठ्यक्रम से जुड़े निर्धारित नियमों पर निर्भर करती है। छात्रों को आवेदन से पहले संबंधित नियमों की जांच कर लेनी चाहिए।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









