Dumka: दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोनू राउत के रूप में हुई है। वह देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के दोयम तेलियाडीह का रहने वाला था और जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के घर खाना बनाने का काम करता था।
डाक बंगला परिसर में रहकर काम करता था
बताया गया कि सोनू डाक बंगला परिसर में रहकर काम करता था। सोमवार सुबह उसने सभी के लिए नाश्ता तैयार किया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। दोपहर का खाना बनाने के समय जब उसकी तलाश की गई तो वह नहीं मिला। खोजबीन के दौरान कमरे में उसका शव बरामद हुआ।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में हंसडीहा और रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलवाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है। एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









