Dhanbad में सब्जी खरीदने के दौरान मोबाइल चोरी, संदेह पर युवक पकड़ा गया; पुलिस पूछताछ जारी
Dhanbad के सीडी सिंह कॉलोनी के सामने सब्जी खरीदने के दौरान मोबाइल चोरी हो गया। स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा और मोबाइल बरामद होने की बात कही। पुलिस पूछताछ कर रही है।
Dhanbad:धनबाद थाना क्षेत्र के सीडी सिंह कॉलोनी के सामने सब्जी विक्रेता के पास मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना धनबाद थाना पुलिस को दी। पुलिस युवक को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सीडी सिंह कॉलोनी के सामने एक व्यक्ति सब्जी खरीद रहा था। इसी दौरान उसका मोबाइल गायब हो गया। मोबाइल नहीं मिलने पर आसपास मौजूद लोगों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान लोगों को एक युवक पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे पकड़कर तलाशी ली गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, तलाशी के दौरान युवक के पास से चोरी हुआ मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि उक्त युवक को पहले भी मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। हालांकि, उस समय लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण उसे थाने से छोड़ दिया गया था। इस दावे की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है।
सूचना मिलने पर धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis