Dhanbad: 14 दिनों की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य और दो करोड़ 20 लाख रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सलियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद लाया गया। इसके बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई और न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
11 दिनों तक एनआईए, आईबी और पुलिस ने की पूछताछ
जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई को पुलिस रिमांड मिलने के बाद मिसिर बेसरा समेत तीनों नक्सलियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची ले जाया गया था। रांची में करीब 11 दिनों तक एनआईए, आईबी और झारखंड पुलिस की विभिन्न टीमों ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान जांच एजेंसियों ने माओवादी संगठन के नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई और संगठन से जुड़े सहयोगियों के संबंध में अहम जानकारियां जुटाने का प्रयास किया। धनबाद लाए गए नक्सलियों में भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल शामिल हैं। मिसिर बेसरा पर दो करोड़ 20 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इसके अलावा 15 लाख रुपये के इनामी मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण तथा गौरव उर्फ वीरेंद्र हांसदा उर्फ सौरभ को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया।नक्सली भेजे गए जेल
बुधवार को धनबाद पहुंचने के बाद तीनों को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी मेडिकल जांच की। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को माओवादी संगठन के नेटवर्क और उसके संचालन से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की बात सामने आ रही है। एजेंसियां इन जानकारियों के आधार पर संगठन से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की गतिविधियों की भी जांच कर सकती हैं। प्रभात कुमार, एसएसपी धनबाद ने बताया कि तीनों नक्सलियों की पुलिस रिमांड अवधि पूरी हो गई है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़े: Jharkhand में माओवाद की कमर टूटी! बड़े हमलों में शामिल हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर, मिसिर बेसरा नेटवर्क को सबसे बड़ा झटका
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









