Bollywood News: उत्तर प्रदेश STF ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो शूटरों को गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। ये एनकाउंटर बुधवार शाम गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इलाके में हुआ। मारे गए अपराधियों की पहचान हरियाणा निवासी रविंद्र (रोहतक) और अरुण (सोनीपत) के रूप में हुई, जो गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के करीबी माने जाते थे। दोनों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था।
रोहित गोदारा की फेसबुक पर धमकी
शूटरों की मौत के कुछ घंटों बाद ही गैंग लीडर रोहित गोदारा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर धमकी दी कि “हमारे भाई ढेर नहीं, शहीद हुए हैं। हम बदला जरूर लेंगे।” उसने यह भी कहा कि यह घटना ‘सनातन धर्म की हार’ है और चेतावनी दी कि वह भविष्य में ऐसे काम करेगा जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।
read more- Bihar Assembly Elections 2025: अबकी बार कौन किस पर भारी? बिहार चुनाव को लेकर बड़ी खबर आई!
कैसे हुआ एनकाउंटर?
STF के अनुसार, 17 सितंबर की शाम 7:22 बजे गाजियाबाद में चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में STF ने लगभग 15 मिनट की मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को घायल कर दिया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
FIR और परिवार की प्रतिक्रिया
एक्ट्रेस के पिता और पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी ने इस मामले में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि “CM योगी और पुलिस प्रशासन की सक्रियता से डरने की कोई बात नहीं है, बाकी बदमाश भी अंजाम तक पहुंचेंगे।”
हमले की वजह: कथावाचक पर टिप्पणी
इस हमले की जड़ एक पुराने विवाद से जुड़ी है। दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान की कड़ी आलोचना की थी। इसी को लेकर गैंग ने धमकियां दी थीं और फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली।
read more- लातेहार मेले में चाउमीन खाने से 35 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार
रोहित गोदारा कौन है?
रोहित गोदारा, राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा रहा है। उस पर NIA ने 5 लाख और राजस्थान पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। उसके खिलाफ 32 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और फिलहाल वह दुबई में रहकर गैंग को ऑपरेट कर रहा है।
दिशा पाटनी के परिवार को धमकी देने और घर के बाहर फायरिंग करने वाले अपराधियों पर STF की कार्रवाई से यूपी पुलिस की सक्रियता एक बार फिर दिखी है। लेकिन गैंग लीडर की धमकी से सुरक्षा एजेंसियों के सामने चुनौती बढ़ गई है।













