Bihar Vidhansabha Election: बिहार में चुनाव से पहले लालू परिवार में सबकुछ ठीक नहीं लग रहा है । तेजप्रताप के बाद रोहिणी आचार्य ने परिवार से बगावत कर दी है और कई दिनों से एक्स से ही निशाना साध रही है। इस बार रोहिणी ने उनके पिता को किडनी देने की बात को गलत मानने वालों को खुली चुनौती दे डाली है।
रोहिणी ने दी खुली चुनौती
रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा- मेरी खुली चुनौती है सभी गंदी सोच रखने वालों और ऐसे लोगों को शह दे रहे तमाम लोगों को कि “कोई अगर ये साबित कर दे कि मैंने अपने या किसी और के लिए भी कभी कुछ व् कोई मांग “किसी” के पास रखी और अपने आदरणीय पिता को मेरे द्वारा अपनी किडनी दिया जाना झूठ है , तो राजनीतिक व् सार्वजनिक जीवन से खुद को अलग कर लूँगी”
मेरी खुली चुनौती है सभी गंदी सोच रखने वालों और ऐसे लोगों को शह दे रहे तमाम लोगों को कि “कोई अगर ये साबित कर दे कि मैंने अपने या किसी और के लिए भी कभी कुछ व् कोई मांग “किसी” के पास रखी और अपने आदरणीय पिता को मेरे द्वारा अपनी किडनी दिया जाना झूठ है , तो राजनीतिक व् सार्वजनिक जीवन…
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 24, 2025
अगर झूठ साबित नहीं कर पाए…
उन्होंने आगे लिखा दोषारोपण करने वाले अगर अपना झूठ – दुष्प्रचार साबित नहीं कर सके , तो उनमें भी इतना साहस होना चाहिए कि वो सब के सब ‘जिस किसी’ के भी कहने पर ऐसा कर – कह रहे हैं उसके साथ सार्वजनिक तौर पर मुझसे और देश की हर माँ – बहन – बेटी से ये कहते हुए माफी मांगें कि “भविष्य में वो कभी किसी माँ – बहन – बेटी के बारे में कोई अपमानजनक और झूठी बात नहीं कहेंगे और फैलाएंगे …”
Read More: Gold-Silver Rate Today: त्योहारों में सोने की चमक पड़ी फीकी, देखिए कितना सस्ता हुआ सोना!
बता दें रोहिणी आचार्य ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया से अपने भाई तेजस्वी के साथ –साथ राजद नेताओं को भी अनफॉलो कर दिया है. जिसके बाद से लालू परिवार को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।









