Dhanbad: एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को डीएसपी विधि-व्यवस्था प्रकाश सोय ने अपने क्षेत्राधिकार के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों तथा अनुसंधानकर्ताओं के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों और अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय पुलिसिंग पर विशेष जोर
इस दौरान डीएसपी ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने, अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा वारंट और कुर्की से संबंधित मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया। साथ ही आम जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाने की बात कही।
बैठक में आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। डीएसपी ने बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, पूजा स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया।
Read More- कोडरमा में प्राचार्य के निलंबन पर बवाल! शिक्षा विभाग और छात्राएं आमने-सामने
स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी थाना एवं ओपी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर रखें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।
Read More- Breaking News: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: 2 साल सेवा अवधि और बढ़ी, 25% को मिलेगी स्थायी नौकरी
डीएसपी प्रकाश सोय ने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण और त्योहारों के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहें। विधि-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Read More- JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट किया जारी-यहां देखें लिस्ट

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









