रांची: भारतीय सेना के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले एक गिरोह का रांची पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दरअसल मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम परिसर में संचालित राठौर जनरल स्टोर से फर्जी मुहर बनाकर इस्तेमाल किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों कि पहचान सर्वेश कुमार सिंह और आशीष दास के रूप में हुई है। जो कि रांची के ही रहने वाले बताए जा रहे है। इसकी जानकारी रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर दी है।
read more: डोमरडीहा और आदिवासी टोला बड़बाद के बीच बहुप्रतीक्षित उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास
तलाशी में सेना के उच्च अधिकारियों के नाम से बना स्टांप
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। मिली जानकारी के आधार पर नामकुम थाना की विशेष टीम ने छापेमारी कर दुकान के मालिक सर्वेश कुमार सिंह को धर दबोचा। पूछताछ और तलाशी में सेना के उच्च अधिकारियों के नाम से बने रबर स्टांप, प्री-इंक्ड फ्लैश स्टांप, मोबाइल फोन, मुहर के नमूने, और WhatsApp चैट के स्क्रीनशॉट बरामद किए गए। आगे की जांच में एक और व्यक्ति आशीष दास, जो दास साउंड नामक दुकान का मालिक है, को भी गिरफ्तार किया गया। उसके यहां से एक कंप्यूटर सीपीयू जब्त किया गया है, जिसका उपयोग फर्जी मुहर तैयार करने में होता था। गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पिछले चार वर्षों से नामकुम मिलिट्री स्टेशन के अधिकारियों के नाम पर फर्जी कार्यालयी मुहर बना रहे थे।
read more: सड़क पर जाम को लेकर मारपीट के बाद बवाल, मामला दर्ज
इन सामग्रियां को किया गया बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से सेना के अधिकारियों के नाम से बने भारी संख्या में रबर स्टांप और प्री-इंक्ड स्टांप, पोको कंपनी का मोबाइल फोन, सादा कागज पर मुहर के नमूने, WhatsApp से मिली ऑर्डर की स्क्रीनशॉट्स, कंप्यूटर का सीपीयू बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और इस फर्जीवाड़े के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।













