Ranchi: Birsa Munda Airport से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आज (1 जुलाई) से उड़ानों की संख्या घट गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार और इंडिगो की एक नियमित उड़ान को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। एयरलाइंस कंपनियों ने इसके पीछे एयरक्राफ्ट (विमान) की कमी और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती लागत को प्रमुख कारण बताया है।
Airport अधिकारियों के अनुसार, पहले जहां प्रतिदिन 28 उड़ानों का संचालन होता था, वहीं अब 23 उड़ानें ही संचालित होंगी। प्रभावित उड़ानों में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु रूट की सेवाएं शामिल हैं। इसका असर सबसे अधिक नियमित यात्रियों, व्यवसायियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ सकता है।
जिन यात्रियों की टिकट पहले से बुक है, उन्हें एयरलाइंस की ओर से वैकल्पिक उड़ान या रिफंड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस अवश्य जांच लें।
इसी बीच भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने जुलाई माह का नया फ्लाइट शेड्यूल भी जारी किया है। कई उड़ानों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है। इसलिए नियमित यात्रियों को नए समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।
जुलाई 2026 का नया फ्लाइट शेड्यूल (Ranchi Airport)
एयरलाइन – रूट – आगमन – प्रस्थान
| इंडिगो | पुणे–रांची–बेंगलुरु | 7:55 AM | 8:40 AM |
| इंडिगो | मुंबई–रांची–कोलकाता | 8:05 AM | 8:30 AM |
| एयर इंडिया एक्सप्रेस | मुंबई–रांची–मुंबई | 8:20 AM | 8:50 AM |
| इंडिगो | दिल्ली–रांची–दिल्ली | 8:30 AM | 9:10 AM |
| एयर इंडिया एक्सप्रेस | दिल्ली–रांची–दिल्ली | 9:00 AM | 9:30 AM |
| एयर इंडिया एक्सप्रेस | बेंगलुरु–रांची–बेंगलुरु | 9:05 AM | 9:35 AM |
| इंडिगो | बेंगलुरु–रांची–चेन्नई | 11:10 AM | 11:40 AM |
| एयर इंडिया एक्सप्रेस | बेंगलुरु–रांची–बेंगलुरु | 11:45 AM | 12:15 PM |
| इंडिगो | मुंबई–रांची–मुंबई | 1:10 PM | 1:40 PM |
| इंडिगो | अहमदाबाद–रांची–पटना | 1:25 PM | 1:55 PM |
| इंडिगो | दिल्ली–रांची–दिल्ली | 2:15 PM | 2:50 PM |
| इंडिगो | कोलकाता–रांची–कोलकाता | 3:20 PM | 3:40 PM |
| एयर इंडिया एक्सप्रेस | बेंगलुरु–रांची–बेंगलुरु | 4:25 PM | 4:55 PM |
| इंडिगो | दिल्ली–रांची–दिल्ली | 4:35 PM | 5:05 PM |
| एयर इंडिया एक्सप्रेस | दिल्ली–रांची–दिल्ली | 4:50 PM | 5:15 PM |
| इंडिगो | कोलकाता–रांची–कोलकाता | 5:45 PM | 6:05 PM |
| इंडिगो | भुवनेश्वर–रांची–भुवनेश्वर | 6:20 PM | 6:50 PM |
| इंडिगो | मुंबई–रांची–मुंबई | 7:10 PM | 7:40 PM |
| इंडिगो | पटना–रांची–अहमदाबाद | 7:20 PM | 7:50 PM |
| इंडिगो | दिल्ली–रांची–दिल्ली | 8:00 PM | 8:35 PM |
| इंडिगो | हैदराबाद–रांची–पुणे | 8:10 PM | 8:50 PM |
| इंडिगो | हैदराबाद–रांची–हैदराबाद | 8:30 PM | 9:00 PM |
| इंडिगो | कोलकाता–रांची–कोलकाता | 9:05 PM | 9:25 PM |
बर्ड हिट रोकने के लिए निरीक्षण
मंगलवार को Airport के रनवे और उसके आसपास के क्षेत्रों में बर्ड हिट की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने रनवे के पास बड़ी संख्या में पक्षियों की मौजूदगी का जायजा लिया और संबंधित एजेंसियों को पक्षियों की आवाजाही नियंत्रित करने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि उड़ानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












