Ranchi: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद राजनीति के साथ-साथ अब कानून के क्षेत्र में कदम बढ़ा चुकी है। उन्होंने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की परीक्षा पास कर ली है। यह जानकारी अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परीक्षा परिणाम की तस्वीर साझा करते हुए दी है।
उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए कहा कि राजनीति और विधायिका के साथ-साथ कार्यपालिका के कामकाज को भी करीब से समझा है। लेकिन अब न्यायालय के माध्यम से लोगों की आवाज उठाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधायिका और कार्यपालिका के बीच उलझने वाली परिस्थितियों में यदि जनता को न्याय के लिए कानूनी मदद की जरूरत होगी, तो वह उनके साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि जनता के साथ होने वाले अन्याय औऱ प्रताड़ना के खिलाफ वह पहले भी आवाज उठाती रही है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन पास करने के बाद अब जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने का रास्ता उनके लिए खुल गया है।









