Dhanbad: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को पूर्वाह्न 10:40 बजे बरवाअड्डा हवाईअड्डे पहुंचे। जिला प्रशासन की ओर से वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल सड़क मार्ग से आईआईटी (आईएसएम) के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर और पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
राज्यपाल के धनबाद दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने बरवाअड्डा हवाईअड्डे से आईआईटी (आईएसएम) तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। कारकेड रूट, हवाईअड्डे, आईआईटी परिसर और प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बलों की तैनाती की गई थी।
पुलिस और मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों को तैनात रखा गया
कारकेड मार्ग पर सुगम यातायात के लिए यातायात पुलिस और मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों को तैनात रखा गया। वहीं, एंटी-सबोटाज चेकिंग टीमों ने मार्ग की सुरक्षा जांच की। आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सक दल और जीवनरक्षक उपकरणों से लैस एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी।
एसएनएमएमसीएच के गहन चिकित्सा केंद्र को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक दवाओं के साथ अलर्ट मोड पर रखा गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रोफेसर धीरज कुमार, रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









